फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi calls Pragya Thakur a terrorist, says A sad day in history of Indian Parliament

गोडसे पर बयान: संसद से सड़क तक संग्राम, राहुल गांधी ने प्रज्ञा को बताया आतंकी

Thu, 28 Nov 2019 11:36 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 28 Nov 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi calls Pragya Thakur a terrorist, says A sad day in history of Indian Parliament
राजनाथ सिंह-राहुल गांधी और तहसीन पूनावाला - फोटो : ANI

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान के बाद संसद से लेकर सड़क तक हंगामा हो रहा है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रज्ञा को आतंकवादी बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त कहा। भारतीय संसदीय इतिहास का आज काला दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह जो कह रही हैं, वही भाजपा और आरएसएस के मन में है। मैं क्या कह सकता हूं? इसे छिपाया नहीं जा सकता। मुझे उस महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करके अपना समय बर्बाद करने की कोई जरूरत नहीं है।
 
गोडसे को देशभक्त मानने की सोच निंदाजनक : राजनाथ

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लोकसभा में दिए विवादित बयान को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के हंगामे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की वह और उनकी पार्टी निंदा करते हैं। सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रज्ञा के विवादित बयान का मुद्दा उठाया और कहा कि यह सदन इस तरह के बयानों की अनुमति कैसे दे सकता है।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है और ऐसी स्थिति में इस पर सदन के भीतर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की पार्टी पूरी तरह निंदा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी पहले भी हमारे मार्गदर्शक थे और आज भी हैं, उनके विचार पहले भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं।

संसद के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे तहसीन पूनावाला हिरासत में

कांग्रेस समर्थक, राजनीतिक विश्लेषक और बिग बॉस सिलेब्रेटी तहसीन पूनावाला ने भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।  वह विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 
 

 


रक्षा मंत्रालय की कमिटी से दिखाया गया बाहर का रास्ता
नाथूराम गोडसे पर दिए गए बयान के कारण भोपाल से सांसद साध्वी को रक्षा मंत्रालय की कमिटी से हटा दिया गया है। साथ ही भाजपा संसदीय दल की बैठक में आने पर भी रोक लगा दी गई है।

भाजपा के कार्यकारी अधियक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'उनका लोकसभा में कल दिया गया बयान निंदनीय है। भाजपा इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है। हमने फैसला लिया है कि उन्हें रक्षा सलाहकार समिति से हटाया जाएगा और वह इस सत्र के दौरान पार्टी की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।'

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में बुधवार को नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' करार दिया था। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया था। उनके इस बयान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा था कि मोदी जी और अमित शाह जी को इसके बारे में सोचना चाहिए और ऐसा फैसला लेना चाहिए जो राष्ट्र के हित में हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed