फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi called Tipu Sultan as the symbol of communal harmony

टीपू सुल्तान को राहुल गांधी ने बताया सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक

Thu, 22 Mar 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रृंगेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रृंगेरी Updated Thu, 22 Mar 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi called Tipu Sultan as the symbol of communal harmony
राहुल गांधी

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। टीपू सुल्तान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि मुस्लिम नेता सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक हैं। विधानसभा चुनाव से पहले राज्यव्यापी मंदिर यात्रा के दौरान राहुल ने श्रृंगेरी शरदम्बा पीठा का दौरा किया। हिंदू मठ के साथ टीपू के जुड़ाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि वह उनके काम से प्रभावित हैं कि उन्होंने संकट की घड़ी में मंदिर की मदद की थी। राहुल मंदिर के पारंपरिक कपड़ों में दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर दर्शन के दौरान राहुल के साथ केपीसीसी के प्रवक्ता के दिवाकर और मठ के अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन


दिवाकर ने बताया कि राहुल ने मठ के साथ टीपू के जुड़ाव को लेकर सवाल पूछा। जिसके जवाब में मैंने उन्हें मठाधीश को लिखे गए टीपू के पत्र और उनके द्वारा दिए गए दान के बारे में बताया। राहुल इस ऐतिहासिक घटना से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कर्नाटक को सांप्रदायिक सद्भावना का उदाहरण बनने की वजह से प्रशंसा की। राहुल का टीपू को सेक्युलर बताना कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग को शुरू कर सकता है। अतीत में भाजपा ने सुल्तान को सांप्रदायिक करार देते हुए उनके जयंती समारोह का विरोध किया था। अपनी मंदिर यात्रा के दौरान राहुल ने मठ के अंदर पत्रकारों से बातचीत नहीं की लेकिन सुरक्षा का घेरा तोड़कर स्थानीय लोगों से गुफ्तुगू की। 
विज्ञापन


राहुल ने किसानों के लिए काम किया था। मैं उनकी तरह हूं। राहुल ने सद्विद्या संजीवनी संस्कृत महापाठशाला के छात्रों से बातचीत की और प्राचीन भाषा का प्रचार-प्रसार करने का वादा किया। एक छात्र ने कहा- राहुल ने हमें आश्वासन दिया है कि वह राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से संस्कृत और मनुस्मृतियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने हमसे विशेष पैकेज देने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed