फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi biggest reason progress India English education why not available to Dalits and tribals

राहुल गांधी बोले: भारत में तरक्की का सबसे बड़ा राज अंग्रेजी शिक्षा, फिर ये दलित-आदिवासियों को क्यों नहीं मिलती

Thu, 24 Jul 2025 09:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 24 Jul 2025 09:18 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के पास 21वीं सदी का डाटा है, जो सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और वित्तीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि 50% आरक्षण की सीमा तोड़ने और शिक्षा, सरकारी नौकरियों और पंचायतों में आरक्षण लागू करने से भाजपा का राजनीतिक मॉडल खत्म हो जाएगा।  इसके अलावा, उन्होंने भारत में तरक्की का कारण अंग्रेजी शिक्षा बताया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi biggest reason progress India English education why not available to Dalits and tribals
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : एक्स/एएनआई

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे हाथ में क्या है। 1950, 60 और 70 के दशक में जब पूछा जाता था कि ताकत कहां से आती है, तो जवाब होता था- जिनके पास तेल है। उसे 'काला सोना' (ब्लैक गोल्ड) कहा जाता था। लेकिन आज अगर यही सवाल पूछा जाए कि आज के समय में ताकत की परिभाषा क्या है, तो जवाब होगा – डाटा। आज तेलंगाना के पास 21वीं सदी का सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और वित्तीय डाटा है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, आज भारत का कोई भी राज्य इतने सटीक तरीके से लक्षित विकास नहीं कर सकता है, जितना तेलंगाना कर सकता है। यह केवल एक सामाजिक औजार नहीं, बल्कि आर्थिक और राजनीतिक औजार भी है। भाजपा को यही बात पसंद नहीं है कि यह एक राजनीतिक औजार भी बन गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी का दावा- भाजपा शासित राज्यों में बंगालियों पर हो रहा अत्याचार, भाषाई आतंक का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, सच्चाई यह है कि 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को तोड़ने का विचार और दो अहम मुद्दे – शिक्षा व सरकारी नौकरियों में आरक्षण और ग्राम पंचायत स्तर पर आरक्षण– हिंदुत्व की राजनीति को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं। सरकार इसे जानती है, हम भी जानते हैं। इसलिए जब हमने दबाव डाला, तो भाजपा को सुनना पड़ा। उनके पास कोई विकल्प नहीं था। 
उन्होंने आगे कहा, मुझे पता है कि भाजपा जाति जनगणना सही तरीके से नहीं करेगी, क्योंकि वह प्रधानमंत्री को ओबीसी, दलित, आदिवासी और सामान्य जातियों की असली स्थिति नहीं बता सकते। अगर वह सच्चाई बता दे और देश को यह पता चल जाए, तो उनकी पूरी विचारधारा खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा,  भाजपा यह नहीं दिखाना चाहती कि ओबीसी, दलित, आदिवासी और यहां तक कि सामान्य जातियों की असल स्थिति क्या है, क्योंकि अगर यह सच्चाई देश के सामने आ गई, तो भाजपा का पूरा राजनीतिक मॉडल खत्म हो जाएगा। 

उन्होंने आगे कहा, शिक्षा में प्रगति के लिए सबसे जरूरी चीज क्या है? अंग्रेजी। भारत में सफलता और तरक्की का सबसे बड़ा कारण आज अंग्रेजी शिक्षा है। उन्होंने आगे कहा, आज अंग्रेजी में मिली शिक्षा, क्षेत्रीय भाषा या यहां तक कि हिंदी की तुलना में ज्यादा असरदार है। यह सुनने में हैरानी वाली बात है, लेकिन यह सच है। मैं ये नहीं कह रहा कि हिंदी या क्षेत्रीय भाषाएं जरूरी नहीं हैं। वे भी बहुत जरूरी हैं। लेकिन आज की तारीख में जो चीज भारत में तरक्की तय करती है, वह अंग्रेजी शिक्षा है। 


ये भी पढ़ें: सावरकर पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत, कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया

राहुल गांधी ने कहा कि हमें हिंदी, तमिल, कन्नड़ जैसी भाषाओं की शिक्षा देनी चाहिए, लेकिन उसी के साथ-साथ अंग्रेज भाषा भी सिखानी चाहिए। यह अजीब लग सकता है, लेकिन यह ऐतिहासिक सच्चाई है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जो भाजपा नेता कहते हैं कि अंग्रेजी हटाई जानी चाहिए, उनसे पूछिए, उनके बच्चे किस स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं? जवाब यही होगा – अंग्रेजी मीडियम स्कूल। 

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार आरक्षण के दो अहम मुद्दों को मानने से इनकार कर रही है – एक- शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण और दूसरा- पंचायत राज के तीसरे स्तर यानी ग्राम पंचायत में आरक्षण। अगर यह लागू हो गया तो हिंदुत्व की राजनीति खत्म हो जाएगी। भाजपा को भी यह पता है और हमें भी। जब हमने दबाव डाला, तो भाजपा को हमारी बात सुननी पड़ी। उनके पास कोई और रास्ता नहीं था। राहुल गांधी ने सवाल उठाया, फिर वही मौका देश के सबसे गरीब इंसान को क्यों नहीं दिया जाना चाहिए? दलित, आदिवासी और ओबीसी बच्चों और महिलाओं को क्यों नहीं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed