फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Video When will He get married how much salary did he get in first job Updates

Rahul Gandhi: राहुल कब करेंगे शादी, पहली नौकरी में मिली कितनी सैलरी? कांग्रेस नेता ने दिया हर सवाल का जवाब

Sun, 22 Jan 2023 05:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Jan 2023 05:34 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शादी से लेकर कई अहम सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपनी पहली नौकरी से लेकर भारतीय संस्कृति तक खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने यह भी बताया कि अगर वे देश के प्रधानमंत्री बने तो क्या करना चाहेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Video When will He get married how much salary did he get in first job Updates
Rahul Gandhi - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के तहत जम्मू-कश्मीर में हैं। इस दौरान उन्होंने एक खास इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू को कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें राहुल गांधी ने हर छोटे-बड़े पहलुओं पर बात की और अपने निजी जीवन के अनुभव और आदतों को भी साझा किया। आइए पढ़तें हैं राहुल गांधी से किए गए हर सवाल और उनके जवाब...

विज्ञापन

सवाल: आपको खाने में क्या पसंद है?
- राहुल गांधी ने कहा कि मैं हर चीज खाता हूं। मुझे जो भी मिल जाता है, मैं खा लेता हूं। हालांकि, मुझे कटहल और मटर नहीं पसंद है। जब मैं घर पर होता हूं तो खाने पीने को लेकर काफी सख्त रहता हूं। यहां यात्रा के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं कश्मीरी पंडित के घर में  पैदा हुआ, जो उत्तर प्रदेश आ गए थे। पापा के पिताजी पारसी थे। तो घर का खाना भी सामान्य ही रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: शादी कब करेंगे?
- राहुल गांधी ने कहा कि जब कोई सही लड़की मिलेगी, तो शादी कर लूंगा। एक ही शर्त है कि लड़की इंटेलिजेंट होनी चाहिए। उनके माता-पिता की शादी बहुत ही शानदार रही थी। इसलिए विवाह के बारे में उनके ख्याल बहुत ऊंचे हैं। वे भी ऐसा ही किसी जीवनसाथी चाहते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Congress (@incindia)

विज्ञापन

सवाल: खाने-पीने को लेकर दिल्ली में आपको कौन-कौन सी जगह पसंद है?
- राहुल गांधी ने कहा कि पहले पुरानी दिल्ली जाता था। अब मोती महल जाता हूं। सागर, स्वागत और कभी कभी सरवाना भवन भी जाता हूं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने संस्कृति को करीब देखा है। तेलंगाना जैसे कुछ राज्यों में मसालेदार खाने का उपयोग बहुत ज्यादा होता है। संस्कृति केवल राज्यों में राज्यों की सीमा पर ही नहीं, बल्कि राज्यों के भीतर भी बदलता है। राहुल गांधी ने कहा कि उनको खाने में तंदूरी खाना पंसद है। इसलिए चिकन टिक्का, सीख कबाब और अच्छे आमलेट पंसद है।
 

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Video When will He get married how much salary did he get in first job Updates
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

सवाल: गुस्सा आने पर क्या करते हैं?
- राहुल गांधी ने कहा कि ज्यादा गुस्सा आने पर वे एकदम चुप हो जाते हैं या फिर कहते हैं कि डोंट डू डैट यानी ऐसा मत करो। भारत जोड़ो यात्रा एक तपस्या है। भारत की संस्कृति में तपस्या का बड़ा महत्व है। इसलिए किसी भी काम को करने में आनेवाली कठिनाइयां एक तरह की तपस्या है।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Video When will He get married how much salary did he get in first job Updates
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल: अपनी पहली नौकरी और सैलरी के बारे में बताइए।
- राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली नौकरी लंदन में की थी। उस वक्त उन्हें जो सैलेरी मिलती थी, वह तब के हिसाब से काफी थी। कंपनी का नाम 'मॉनिटर' था, जो एक स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग कंपनी थी। पहली बार मुझे चेक से तनख्वाह मिली थी। उन्होंने बताया कि तब वे किराए के घर में रहते थे, तो उसी में सब खर्च हो गया था। राहुल ने बताया कि उन्हें वेतन के तौर पर करीब ढाई हजार पाउंड मिले थे, जो उस वक्त के हिसाब से काफी थे। 

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Video When will He get married how much salary did he get in first job Updates
राहुल गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- बेड के पास आलमारी में क्या-क्या रखते हैं?
- राहुल ने बताया कि बेड की साइड वाली डॉर में वे पासपोर्ट, आईडी, रुद्राक्ष, भगवान शिव और बुद्ध की तस्वीर, पर्स और फोन रखते हैं। 

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Video When will He get married how much salary did he get in first job Updates
Rahul Gandhi - फोटो : social media
सवाल- अगर आप देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्या करना चाहेंगे?
- राहुल ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना चाहूंगा। छोटे-मोटे व्यापार में लगे लोगों की मदद करना चाहूंगा। इन लोगों को इस वक्त बड़े व्यापार में ले जाने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और बेरोजगार युवा इस वक्त बहुत ही बुरे वक्त से गुजर रहे हैं, उन्हें सुरक्षा देना चाहू्ंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed