फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi begins 3-day TN visit, says "will defend Tamil culture"

तमिलनाडु में गरजे राहुल गांधी, बोले- तमिलों की भाषा और संस्कृति का सम्मान नहीं करते पीएम मोदी

Sat, 23 Jan 2021 01:11 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 23 Jan 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi begins 3-day TN visit, says "will defend Tamil culture"
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

तमिलनाडु में इस साल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करने के लिए कोयंबतूर पहुंच गए हैं। तीन दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन में तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों के लिए कोई सम्मान नहीं है। वह सोचते हैं कि तमिल लोगों, भाषा एवं संस्कृति को उनके विचारों और संस्कृति के अधीन होना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन



कोयंबतूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, न्यू इंडिया की उनकी धारणा है कि तमिलनाडु के लोगों को देश में दूसरे दर्जे का नागरिक होना चाहिए। इस देश में कई भाषाएं हैं, हम महसूस करते हैं कि सभी भाषाओं- तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी का इस देश में स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ''मैं एक बार फिर से तमिलनाडु आकर काफी खुश हूं। मुझे कोंगु बेल्ट के अपने तमिल भाईयों और बहनों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिला है। हम साथ मिलकर तमिलनाडु की संस्कृति को मोदी सरकार के हमले से बचाएंगे।''


तमिलनाडु में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस की तरफ से जारी की गई कार्यक्रम की सूचना के मुताबिक, राहुल कोयंबतूर और तिरुपुर जिले में रोड शो करेंगे। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) क्षेत्र से जुड़े लोगों, किसानों और बुनकरों से भी मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी के दिन राहुल गांधी इरोड जिला पहुंचेंगे, जहां वे बुनकरों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे। 25 जनवरी के दिन राहुल गांधी करुर जिला पहुंचेंगे, जहां वे किसानों के साथ एक चर्चा में भाग लेंगे। 

इसके अलावा वे डिंडीगुल जिला भी जाएंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए मदुरै के लिए निकल जाएंगे और वहां से दिल्ली वापस लौटेंगे। इस महीने में यह दूसरी बार है, जब राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। इससे पहले वह 14 जनवरी को पोंगल के मौके पर ‘जल्लीकट्टू' कार्यक्रम में शामिल होने मदुरै पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed