फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi becomes Congress President on 16 December

मां से जिम्मेदारी ओढ़कर 16 को राहुल गांधी बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

Thu, 14 Dec 2017 12:01 AM IST
शशिधर पाठक / नई दिल्ली
शशिधर पाठक / नई दिल्ली Updated Thu, 14 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi becomes Congress President on 16 December
राहुल गांधी
सबसे अधिक समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रही मां सोनिया गांधी से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ओढ़कर (लेकर) राहुल गांधी 16 दिसंबर को विधिवत पार्टी के नये अध्यक्ष बन जाएंगे। इसके लिए पार्टी मुख्यालय के लॉन में जोरदार तैयारी चल रही है। हालांकि अभी कार्यक्रम की रूपरेखा नहीं आई है, लेकिन 16 दिसंबर को करीब 400 कांग्रेस के देशभर के नेताओं के बीच वह परंपरा अनुसार इस पद को संभालेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत 10.30 बजे होने का अनुमान है। समझा जा रहा है कि इस दौरान एम रामचंद्रन की अध्यक्षता में गठित कांग्रेस पार्टी का अंतरिम चुनाव प्राधिकरण राहुल गांधी को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निवार्चित होने का प्रमाण पत्र सौंपेगा। इसी के साथ देश भर में चल रही पार्टी की चुनाव प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। पार्टी के चुनाव प्राधिकरण ने 11 दिसंबर को राहुल गांधी के विरोध में कोई और नामांकन न आने तथा उनके नामांकन के पक्ष में 89 वैध प्रस्ताव आने की जानकारी दी थी। लेकिन 11 दिसंबर को राहुल गांधी को निर्विरोध चुने जाने का प्रमाण-पत्र नहीं सौंपा था। यह परंपरा 16 दिसंबर को निभाई जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें- नेहरू 6 बार, तो सोनिया सबसे ज्यादा 19 साल तक रहीं कांग्रेस अध्यक्ष, जानिए दस रोचक बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

नये अध्यक्ष का स्वागत

Rahul Gandhi becomes Congress President on 16 December
राहुल गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : PTI
अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद राहुल गांधी के पास बधाई संदेशों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। नये अध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेस मुख्यालय में खास हलचल है। करीब-करीब हर विभाग अपने भीतर अमूल-चूल बदलाव की उम्मीद पाले हुए है। कांग्रेस मुख्यालय के युवा कर्मियों, युवा नेताओं, तथा विभिन्न विभागों में तैनात नई सोच के वर्ग खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सबको उम्मीद है कि राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद न केवल अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्यालय में कामकाज का तरीका बदलेगा, बल्कि पूरे देश में पार्टी बदल जाएगी। नई सोच, नई ऊर्जा, नए एजेंडे के साथ नई राजनीतिक लड़ाई शुरू होगी।

कांग्रेस देगी संदेश

नये अध्यक्ष को नया दायित्व सौंपते हुए उन्हें इसकी गरिमा का पूरा एहसास कराया जाएगा। यह दायित्व खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उठाएंगी। वह अपने संबोधन में राहुल को बधाई देंगी और चुनौतियों के बाबत ताकीद भी करेंगी। प्रधानमंत्री मोनमोहन सिंह भी अपना संबोधन देंगे। राहुल गांधी के एक करीबी नेता के अनुसार इस दौरान राहुल गांधी भावी कांग्रेस को लेकर अपनी सोच का खाका भी रख सकते हैं। फिलहाल वह एआईसीसी, पीसीसी समेत अन्य विभागों की संरचना को संतुलित करने को लेकर काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed