{"_id":"5d825df28ebc3e93d33e60dd","slug":"rahul-gandhi-attacks-on-pm-narendra-modi-over-howdy-modi-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हाउडी मोदी’ को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, बोले- अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘हाउडी मोदी’ को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, बोले- अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है
Wed, 18 Sep 2019 10:35 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में बताना चाहिए।
विज्ञापन
गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा, ‘मोदी जी, ‘हाउडी’ इकॉनमी डूइंग (अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है)? फिलहाल यह अच्छी नहीं दिखाई पड़ती। गौरतलब है कि ह्यूस्टन में 22 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘हाउडी मोदी' कार्यक्रम में मोदी के साथ अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 50,000 भारतीय अमेरिकी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का मोदी सरकार में विश्वास लगातार कम हो रहा है जिसका नतीजा है कि पिछले तीन महीनों में ही बाहर के निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 4.5 अरब डॉलर निकाल लिए हैं।
विज्ञापन