{"_id":"5f5706896350191a757e4949","slug":"rahul-gandhi-attacks-centre-says-narendra-modi-is-running-sell-government-company-campaign-lic","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा- मोदी जी चला रहे हैं 'सरकारी कंपनी बेचो' मुहिम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा- मोदी जी चला रहे हैं 'सरकारी कंपनी बेचो' मुहिम
Tue, 08 Sep 2020 12:09 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहते हैं। वे जीडीपी, अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। अब मंगलवार को एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि एलआईसी को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो' मुहिम चला रहे हैं। खुद की बनाई आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की संपत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है। जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पर रखकर एलआईसी को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।' अपने ट्वीट के साथ उन्होंने एक खबर को साझा किया है। जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार एलआईसी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचेगी।
विज्ञापन