{"_id":"5bb35912867a557f624a0df6","slug":"rahul-gandhi-attack-on-pm-modi-sankalp-rally-in-wardha","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- आंख से आंख मिलाता हूं क्योंकि मैं सच बोलता हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- आंख से आंख मिलाता हूं क्योंकि मैं सच बोलता हूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धा
Updated Tue, 02 Oct 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi in Karnataka Temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने महात्मा गांधी सहित देश के किसान और देश के हर नागरिक का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं कि उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में कोई काम नहीं हुआ। सब उनके पीएम बनने के बाद हो रहा है। जबकि वह एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने का काम कर रहे हैं। जातियों को बांटने का काम कर रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं गुस्सा और नफरत फैलाते हैं। राहुल गांधी महाराष्ट्र के वर्धा में बोल रहे थे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अशोक गहलोत, अहमत पटेल और गुलाम नबी आजाद भी मौजूद रहे।
राहुल गांधी ने कहा कि आज हम महात्मा गांधी जी की याद में यहां आए हैं। गांधी जी ने देश को रास्ता दिखाया। उन्होंने पूरी जिंदगी बिना हिंसा के काम किया। उन्होंने लड़ाई करने का अनोखा तरीका अपनाया। गांधी जी ने प्यार से लड़ाई करके अंग्रेजों को हराया। लेकिन पीएम मोदी यह सब मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं आपकी आंखों में आंखें डालकर बातें करता हूं लेकिन पीएम मोदी में यह हिम्मत नहीं है। जब मैं उनसे आंखें मिलाकर बात करता हूं तो वह इधर-उधर देखने लगते हैं यह सब आपने देखा है।
राहुल गांधी ने कहा कि आज किसान सड़कों पर हैं। वो पीएम मोदी से हाथ जोड़कर कर्ज माफ करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी उनका कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने देश के खास लोगों को कर्ज तो माफ कर दिया। लेकिन वह किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं। पीएम मोदी इन खास लोगों का कर्ज माफ करके देश से भगा तो सकते हैं लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
इस दौरान राहुल गांधी ने नोटबंदी पर भी भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी में देश के गरीब लोग लाइनों में खड़े हुए लेकिन कोई भी कोट वाला लाइन में खड़ा नहीं हुआ। क्योंकि कोट पहनने वाले पीछे दरवाजे से सब कालेधन को सफेद करके ले गए। इसीलिए पीएम मोदी ने देश में नोटबंदी की थी। राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार कुछ खास लोगों के लिए चल रही है। तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जनता परेशान है लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सामने आज रोजगार सबसे बड़ी समस्या है।
राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो सबसे पहले युवाओं को रोजगार देंगे। कांग्रेस पार्टी आपके साथ मिलकर काम करेगी। हम आपके साथ मिलकर देश को बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आपने मोदी जी को ट्राई कर लिया, लेकिन उनकी गाड़ी नहीं चल रही है उनकी गाड़ी में पंचर हो गया, इंजन फट गया। आप कांग्रेस पर विश्वास कीजिए। आपकी बात को सुनकर देश को आगे बढ़ाएंगे।