{"_id":"5ac8e06b4f1c1ba8618b5ff2","slug":"rahul-gandhi-attack-on-pm-against-fighter-aircraft-says-modi-scam-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ाकू विमान खरीद को लेकर राहुल का पीएम पर हमला, बोले- मोदी स्कैम अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लड़ाकू विमान खरीद को लेकर राहुल का पीएम पर हमला, बोले- मोदी स्कैम अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करीब एक लाख करोड़ रुपये के लड़ाकू विमान सौदे को लेकर निशाना साधा है। राहुल का आरोप है कि इस सौदे के लिए फिर से निविदा जारी करने से मोदी के दोस्त सामरिक सहयोगी पाने की होड़ में आ गए हैं। राहुल उस मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया है कि वायुसेना दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा सौदा करते हुए 100 से ज्यादा नए लड़ाकू विमान खरीदने जा रही है।
विज्ञापन
'लड़ाकू विमान के लिए फिर से निविदा जारी होने से मोदी के दोस्त भी होड़ में आ गए'
राहुल ने एक ट्वीट में कहा, ‘मोदी स्कैम अलर्ट। 15 अरब डॉलर (करीब एक लाख करोड़ रुपये) के लड़ाकू विमान सौदे के लिए फिर से निविदा की गई है। पीएम के दोस्तों के पास अपने लिए सामरिक साझेदारी खोजने का मौका है। राफेल सौदे से खजाने को हुआ 40 हजार करोड़ रुपये का नुकसान फ्रांस को सायोनारा (टाटा) की रकम थी, ताकि पीएम फिर से निविदा निकाल सकें और दोस्तों को फायदा पहुंचा सकें।
विज्ञापन
राहुल का आरोप है कि मोदी रक्षा क्षेत्र में बिना किसी अनुभव वाली अपनी मित्रों की कंपनियों को मदद कर रहे हैं। इसके लिए एचएएल को नजरअंदाज किया जा रहा है, वह तकनीक हस्तांतरण के जरिये राफेल विमानों को भारत में ही बनाने वाली थी। कांग्रेस का कहना है कि सरकार इन विमानों के लिए उनके समय में हुए सौदे से तीन गुना ज्यादा कीमत चुका रही है।
विज्ञापन