राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा-कोरोना में आगे, जीडीपी में पीछे है भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार की तुलना में गुरुवार को नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'भारत कोरोना में आगे जबकि जीडीपी में अन्य देशों की तुलना में पीछे है।'
मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड:
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 19, 2020
कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे,
GDP दर में सबसे पीछे। pic.twitter.com/xQAjsSmVMx
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 'मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड: कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, जीडीपी दर में सबसे पीछे।' अपने ट्वीट के साथ राहुल ने 17 नवंबर, 2020 तक अर्थव्यवस्था और महामारी का एक आकलन जारी किया है। उनके द्वारा जारी आकलन के अनुसार, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, श्रीलंका जैसे देशों से भारत जीडीपी दर के मामले में सबसे पीछे है।
बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 45,576 नए मरीज
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार को सामने आए 38,617 मामलों के मुकाबले, पिछले 24 घंटे में 45,576 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या में इजाफा सरकार की चिंताएं बढ़ा रहा है। वहीं, राहत की बात यह है कि संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 83 लाख के पार पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,576 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 585 रही है। वहीं, देश में अब तक कुल 89,58,484 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं।