फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi attack amit shah over its statement on border says everybody knows truth about it

राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना, कहा- सबको मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत

Mon, 08 Jun 2020 10:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 08 Jun 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi attack amit shah over its statement on border says everybody knows truth about it
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत की सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनपर निशाना साधा है। राहुल का कहना है कि सीमा की हकीकत सभी को मालूम है लेकिन दिल को खुश करने के लिए ये ख्याल अच्छा है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘सब को मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत लेकिन, दिल को खुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है।’ रैली के दौरान शाह ने कहा था कि भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है। पूरी दुनिया इस बात से सहमत है कि अमेरिका और इस्राइल के बाद अगर कोई अन्य देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, तो वह भारत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 



घर में घुसकर मारा
रैली के दौरान शाह ने कहा था कि एक जमाना था कि हमारी सरहदों में कोई भी घुस जाता था। सीमा से छेड़खानी करता था, जवानों के सिर काट लेते थे और दिल्ली में उफ्फ तक नहीं होती थी। हमारे समय में उड़ी हुआ, पुलवामा हुआ। मोदी सरकार थी, कुछ ही दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके घर में घुसकर मारा। दुनिया ने माना कि अमेरिका और इस्राइल के बाद कोई देश अपनी सीमा की रक्षा को सक्षम है तो वह भारत है। पीएम मोदी ने देश की सीमा को सुरक्षित किया। कई ऐसे काम किए जिससे दुनिया में सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed