फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi and Amit shah rallies in karnataka before assembly polls 2018

कर्नाटक में तेज हुए सियासी वार-पलटवार, राहुल गांधी और अमित शाह आए आमने-सामने

Mon, 26 Feb 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Updated Mon, 26 Feb 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi and Amit shah rallies in karnataka before assembly polls 2018
राहुल गांधी

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी चहलकदमी का दौर तेज हो गया है। एक तरफ राहुल गांधी कर्नाटक में लगातार रैलियां कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कर्नाटक के मैदान में चुनावी दिलचस्पी बढ़ाने के लिए कूद पड़े हैं। 

विज्ञापन


कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी, विजय माल्या और ललित मोदी करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग गए लेकिन खुद को देश का चौकीदार कहने वाले नरेंद्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों का पैसा गरीब की जेब से निकालकर उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। अपने देश के 10 सबसे अमीर उद्योगपतियों का लोन माफ किया।  उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा कि मोदी जी क्या आप हिंदुस्तान के किसानों का लोन माफ करेंगे।   
विज्ञापन

  


राहुल गांधी के अलावा अमित शाह भी कर्नाटक दौरे पर हैं। उन्होंने राहुल के वार का तुरंत पलटवार किया। किसानों की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी किसानों के लिए काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की बकाया राशि का भुगतान 90 दिनों के अन्दर किया गया। 
 


उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों पर कहा कि हमने किसी उद्योगपति का कर्ज माफ नहीं किया है। राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed