फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi along with Karnataka CM Siddaramaiah visited Chamundeshwari Temple in Mysuru

कर्नाटक: राहुल पहुंचे मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर, बोले- नोटबंदी और GST से देश को हुआ भारी नुकसान

Sat, 24 Mar 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sat, 24 Mar 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi along with Karnataka CM Siddaramaiah visited Chamundeshwari Temple in Mysuru
राहुल गांधी
इस साल कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं इसके चलते राहुल गांधी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। वह लगातार मंदिर, मठ और मजारों के दर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर नोटबंदी को बहुत बड़ी गलती बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा यह नहीं की जानी चाहिए थी। जीएसटी और नोटबंदी ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम एक अर्थव्यवस्था के रूप में बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी हम देश में रोजगार पैदा नहीं कर पा रहे हैं। इसका क्या कारण हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले का आरोपी नीरव मोदी देश का 22 हजार करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गया है। लेकिन हमारी सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।  
विज्ञापन

224 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है

Rahul Gandhi along with Karnataka CM Siddaramaiah visited Chamundeshwari Temple in Mysuru
राहुल गांधी
बता दें कि राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस राज्य में अपनी सत्ता बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा दक्षिण में पहला राज्य फतह करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने साल 2013 में भाजपा से सत्ता छीन ली थी।

राहुल ने इससे पहले बुधवार को भाजपा प्रभावी माने जाने वाले तटीय उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों का दौरा किया था। राहुल गांधी ने यहां जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वे सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे। मोदी जी आएंगे और बार- बार झूठ बोलेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल में उन्होंने पैसे का इस्तेमाल कर सरकारें बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed