फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi alleges Modi Government mishandled economy and trying to sell assets of our country news in Hindi

राहुल गांधी का आरोप: अर्थव्यवस्था को संभाल नहीं पाई मोदी सरकार, बेच रही है देश की संपत्तियां

Thu, 02 Sep 2021 06:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 02 Sep 2021 06:21 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था की दुर्दशा करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा केवल अपने चुनिंदा मित्रों का हित कर रही है और जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। पढ़िए और क्या बोले राहुल गांधी...

विज्ञापन
Rahul Gandhi alleges Modi Government mishandled economy and trying to sell assets of our country news in Hindi
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस सांसद ने केंद्र पर अर्थव्यवस्था का गलत तरीके से प्रबंधन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश इस समय गंभीर स्थिति में है और मुख्य विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह देश के लिए खतरा बनने वाली शक्तियों के खिलाफ लड़ाई लड़े।

विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी उत्तर केरल जिले में जिला कांग्रेस समिति के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए थे। इसी दौरान अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'यह साफ है कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को संभालने में नाकाम रही है। देश ने पिछले 70 वर्षों में जो बनाया है उसे मोदी जी अपने कुछ चुनिंदा मित्रों के हवाले किए जा रहे हैं।'
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निजीकरण के खिलाफ नहीं है लेकिन हमारी निजीकरण की योजना तार्किक आधार पर थी। उन्होंने नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर कहा, 'हमने रणनीतिक उद्योगों का निजीकरण नहीं किया। उदाहरण के तौर पर रेलवे है, जो कि देश की रीढ़ की हड्डी है। कांग्रेस को हर स्तर पर हमारी संपत्तियों की इस तेजी से हो रही बिक्री का विरोध करना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी बोला हमला
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार जीडीपी के एक नए अर्थ के साथ आई है। जहां जीडीपी के बढ़ने का मतलब है गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि होना। गांधी ने कहा कि पिछले सात साल में गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की गई है। सात साल में भाजपा ने ऐसा करके 23 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं।


मित्रों का हो रहा मोनेटाइजेशन: राहुल
उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, एमएसएमई, ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी, वेतनभोगी और ईमानदार उद्योगपतियों का डिमोनेटाइजेशन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के चार-पांच मित्रों का मोनेटाइजेशन हो रहा है। गांधी ने कहा कि हमें इन ताकतों का मुकाबला करना होगा। कार्यक्रम में एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, के सुधाकर, ओमन चांदी आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed