फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi again targeted BJP over vote chori issue

Rahul Gandhi: राहुल ने BJP पर फिर साधा निशाना; कहा- आप जिएं...मरें...तड़पते रहें, इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता

Thu, 21 Aug 2025 05:33 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 05:33 PM IST
सार

राहुल गांधी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आप सभी से एक सीधा सवाल पूछना चाहता हूं, जो सरकार वोट चोरी से बनी हो, क्या उसका इरादा कभी जनसेवा हो सकता है? नहीं ना! उन्हें आपके वोट की ज़रूरत ही नहीं, इसलिए आपकी समस्याओं की परवाह भी नहीं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi again targeted BJP over vote chori issue
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के मामले को उठा रहे हैं। वोट चोरी के कथित आरोपों के खिलाफ राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इसी दौरान गुरुवार को राहुल गांधी ने कहा कि, जो सरकार वोट चोरी से बनी हो, क्या उसका इरादा कभी जनसेवा हो सकता है? 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आप सभी से एक सीधा सवाल पूछना चाहता हूं, जो सरकार वोट चोरी से बनी हो, क्या उसका इरादा कभी जनसेवा हो सकता है? नहीं ना! उन्हें आपके वोट की जरूरत ही नहीं, इसलिए आपकी समस्याओं की परवाह भी नहीं। आज की स्थिति आपके सामने है - रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी के कारण युवाओं के भविष्य बर्बाद हो रहे हैं। सरकार पूंजीपतियों के खजाने भरती रही!
विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि नीट, एसएससी,  पेपर लीक जैसे घोटालों ने लाखों छात्रों के करियर तबाह कर दिए। सरकार ने मुंह ही फेर लिया! महंगाई आसमान छू रही है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। मगर, सरकार टैक्स बढ़ाती गई!  रेल हादसों और सड़कों, पुलों जैसे बुनियादी ढांचों के टूटने में सैकड़ों निर्दोष लोगों की असमय मृत्यु हुई। मगर सरकार ने जवाबदेही तक नहीं तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवादी घटनाओं को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, पहलगाम से लेकर मणिपुर तक आतंक और हिंसा की घटनाएं हुईं - सैकड़ों लोग मरे। सरकार ने ज़िम्मेदारी तक नहीं ली! नोटबंदी, कोरोना और किसान आंदोलन में लाखों लोगों की जान गई। प्रधानमंत्री ने सहायता तो दूर, संवेदना तक नहीं दिखाई! क्यों? क्योंकि यह सरकार आपकी चुनी नहीं, वोट चोरी से बनी है। आप जिएं, मरें, तड़पते रहें - इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इन्हें भरोसा है कि जनता वोट दे या न दे, वो चोरी से फिर सत्ता में आ ही जाएंगे।

वोट चोरी को लेकर राहुल ने आगे लिखा, साफ-सुथरी वोटर लिस्ट स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद है। अपने मताधिकार को यूं जाने मत दीजिए - क्योंकि आपके सारे अधिकार इसी बुनियाद पर टिके हैं। अपनी सरकार चुनिए - जो सचमुच आपकी हो, आपकी जिम्मेदारी उठाए और आपके प्रति जवाबदेह हो। भारत माता और देश के संविधान की रक्षा अपने वोट से कीजिए।

ये भी पढ़ें: Russia: 'हम नहीं, चीन है रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार', विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका और यूरोप पर साधा निशाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed