फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi addressed while drenched in heavy rain in Mysore during Bharat Jodo Yatra

Video: बारिश में भीगते हुए राहुल गांधी ने किया संबोधित, बोले- भारत की आवाज बनने से हमें कोई नहीं रोक सकता

Sun, 02 Oct 2022 09:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 02 Oct 2022 09:53 PM IST
सार

मैसूर में भारी बारिश के बावजूद राहुल गांधी ने हजारों लोगों को संबोधित किया। बारिश में उनके संबोधन का एक वीडियो क्लिप कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर निशाना भी साधा है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi addressed while drenched in heavy rain in Mysore during Bharat Jodo Yatra
कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Twitter@ inc

विस्तार

केरल में 18 दिन की यात्रा के बाद शुक्रवार से शुरू हुई  कर्नाटक चरण की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के बदनवालु में खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने यहां लोगों को संबोधित भी किया। इसके बाद वे मैसूर पहुंचे। यहां शाम को भारी बारिश के बावजूद उन्होंने हजारों लोगों को संबोधित किया। बारिश में उनके संबोधन का एक वीडियो क्लिप कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर निशाना भी साधा है। 

विज्ञापन


जयराम रमेश ने अपने पोस्ट में लिखा कि "गांधी जयंती की शाम मैसूर में मूसलाधार बारिश के बावजूद, राहुल गांधी लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते रहे। यह एक स्पष्ट ऐलान था कि नफ़रत के ख़िलाफ़ देश को एकजुट करने, बेरोज़गारी और महंगाई के खिलाफ बोलने से भारत जोड़ो यात्रा को कोई ताकत नहीं रोक सकती है।"
विज्ञापन

 


 राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी बारिश में भीगते हुए लोगों को संबोधित करने का वीडियो शेयर किया गया है। पोस्ट में वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि 'भारत को एकजुट करने से, हमें कोई नहीं रोक सकता। भारत की आवाज़ उठाने से, हमें कोई नहीं रोक सकता। कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी, भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed