फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandh attack on rajnath Singh

राहुल का राजनाथ पर तंज: आप और आपके बॉस भी वही कर रहे हैं, जो पाकिस्तान करता है

Sun, 11 Dec 2016 06:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandh attack on rajnath Singh

नोटबंदी मामले को लेकर जहां संसद की कार्यवाही में लगातार हंगामा जारी है। वहीं सदन के बाहर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी नेताओं के बीच शीतयुद्ध चल रहा है।  रविवार को  जम्मू के कठुआ पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी तो पाक के बस 2 टुकड़े हुए हैं अगर पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो शायद उसके 10 टुकड़े हो जाएं। 

विज्ञापन


राजनाथ के इस बयान के तुरंत बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर गृहमंत्री को निशाने पर लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट कर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट में लिखा, "हां, राजनाथ सिंह जी, पाकिस्तान धार्मिक आधार पर भारत को विभाजित करने की कोशिश कर रहा है। यही काम आप और आपके बॉस भी तो कर रहे हैं ?"
विज्ञापन

 


दरअसल नोटबंदी के मुद्दे पर राहुल गांधी के भूकंप वाले बयान पर बीजेपी के नेता चुटकी ले रहे हैं। शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे राजनाथ ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि एक नेता कह रहे थे कि बोल दूंगा तो भूकंप आ जाएगा पर यहां तो हवा भी नहीं आई। 

राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान को इस हकीकत को समझना चाहिए कि आतंकवाद बहादुर लोगों का हथियार नहीं हुआ करता,ये कायरों का हथियार होता है। गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने भले ही चार चार बार हिंदुस्तान पर हमला किया हो पर यहां के जवानों ने उसके दांत खट्टे कर दिए हैं।

राजनाथ रविवार सुबह जम्मू के पास कठुआ में शहीदी दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान राजनाथ ने कठुआ के शहीदी चौक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जिसके बाद उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया।  

राहुल के भूकंप वाले बयान पर सरकार की चुटकी

Rahul Gandh attack on rajnath Singh

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने पीएम मोदी को सांसदों का जवाब देने और संसद का सामना करने की चुनौती दी। राहुल ने कहा कि मोदी जी जनता आपकी एकतरफा कही गई बातों से थक गई है। बता दें कि पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्ष मुझे लोकसभा में बोलने नहीं देते जिसकी वजह से मुझे जनसभा में आकर बोलना पड़ता है।

राहुल ने पीएम मोदी की इन बातों पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी जनता आपकी एकतरफा कही गई बातों से थक गई है, मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप ईमानदारी से संसद का सामना करें और सासंदों के प्रश्नों का उत्तर दें। बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात के डीसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस आचरण से राष्ट्रपति भी नाखुश हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी के मुद्दे पर जब मैं सदन में बोलूंगा तो मोदी जी बैठ नहीं पाएंगे। मुझे बीते एक महीन से बोलने से बोलने से रोका जा रहा है। यह सरकार सदन में नोटबंदी पर चर्चा से घबरा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed