फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandh asked Is being part of Modi's political family guarantee of protection for criminals

Congress: 'मोदी के परिवार का हिस्सा होना अपराधियों के लिए सुरक्षा की गारंटी', प्रज्ज्वल को लेकर राहुल गांधी

Wed, 01 May 2024 03:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 01 May 2024 03:11 PM IST
सार

राहुल गांधी ने प्रज्ज्वल रेवन्ना को लेकर पीएम मोदी को आड़े हाथ ले लिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह शर्मनाक चुप्पी साध ली है। प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा। 
 

विज्ञापन
Rahul Gandh asked Is being part of Modi's political family guarantee of protection for criminals
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एक्स/राहुल गांधी

विस्तार

कर्नाटक के राजनीति गलियारे में भूचाल आ गया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए हैं। इसी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। साथ ही पूछा कि क्या मोदी के ‘राजनीतिक परिवार’ का हिस्सा होना अपराधियों के लिए सुरक्षा की गारंटी है?

विज्ञापन


क्या है विवाद?
प्रज्ज्वल रेवन्ना वर्तमान में कर्नाटक की हासन से सांसद है। इस सीट पर उन्होंने 2019 में पहली बार जीत हासिल की थी। इससे पहले साल 2004 से 2019 तक एचडी देवेगौड़ा ने इस सीट से लगातार हासिल की थी। फिलहाल रेवन्ना हासन लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हैं। उनसे जुड़े अश्लील वीडियो 26 अप्रैल को हासन में हुए चुनाव से दो दिन पहले सामने आया था। 25 अप्रैल को महिला आयोग की अध्यक्ष ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से आपत्तिजनक वीडियो की एसआईटी जांच का आदेश देने का अनुरोध किया था। इसके बाद सरकार ने एसआईटी जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन


जेडीएस ने प्रज्ज्वल से दूरी बनाई
वहीं, पुलिस ने रविवार को प्रज्ज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया है। प्रज्ज्वल पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के भतीजे हैं। बढ़ते विवाद को देखकर भाजपा की सहयोगी जेडीएस ने प्रज्ज्वल से दूरी बना ली है। पार्टी ने  प्रज्ज्वल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने हमेशा की तरह शर्मनाक चुप्पी साधी
अब राहुल गांधी ने प्रज्ज्वल रेवन्ना को लेकर पीएम मोदी को आड़े हाथ ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह शर्मनाक चुप्पी साध ली है। प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा। 

उन्होंने आगे कहा कि सब कुछ जान कर भी पीएम मोदी ने सिर्फ वोटों के लिए सैकड़ों बेटियों का शोषण करने वाले हैवान का प्रचार क्यों किया? आखिर इतना बड़ा अपराधी बड़ी सहूलियत के साथ देश से फरार कैसे हो गया? 


देश भर में अपराधियों के हौसले बुलंद 
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कैसरगंज से कर्नाटक और उन्नाव से उत्तराखंड तक, बेटियों के गुनहगारों को प्रधानमंत्री का मूक समर्थन देश भर में अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। क्या मोदी के ‘राजनीतिक परिवार’ का हिस्सा होना अपराधियों के लिए ‘सुरक्षा की गारंटी’ है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed