फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul first of gandhi family to visit Ayodhya since Babri Masjid demolition

'बाबरी मस्जिद विध्वंस' के बाद पहली बार गांधी परिवार का सदस्य पहुंचा अयोध्या

Fri, 09 Sep 2016 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
Rahul first of gandhi family to visit Ayodhya since Babri Masjid demolition
राहुल गांधी
2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर 'किसान यात्रा' पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी में दर्शन किया। हालांकि, वह विवादित राम मंदिर परिसर में नहीं गए। बताते चलें कि 26 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार का कोई  सदस्य अयोध्या पहुंचा है।
विज्ञापन


राहुल गांधी 6 सितंबर से 'किसान यात्रा' पर निकले हैं। 2,500 किलोमीटर की यह यात्रा देवरिया से शुरू होकर दिल्ली में खत्म होगी। इसमें राहुल 39 जिलों और 233 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे। इसी क्रम में वह अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने  महंत ज्ञानदास से मुलाकात की। हालांकि, इस दौरान राहुल को विवादित परिसर और जहां मंदिर निर्माण के लिए पत्थर लगे हैं उस जगह से पूरी तरह दूर रखा गया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के अयोध्या दौरे पर भाजपा, बसपा और सपा समेत सभी पार्टियों की नजर है। चुनावी विशेषज्ञ इसे यूपी चुनाव से पहले हिंदुओं को लुभाने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी में दर्शन नहीं कर पाए थे राजीव गांधी

Rahul first of gandhi family to visit Ayodhya since Babri Masjid demolition
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि इससे पहले साल 1990 में राजीव गांधी अयोध्या गए थे। राजीव गांधी हनुमान गढ़ी में दर्शन करना चाहते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से दर्शन नहीं कर पाए थे।  इसके बाद 1992 में सोनिया गांधी ने फैजाबाद का दौरा किया था। गौर करने वाली बात यह है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य पहली बार यहां पहुंचा। 

राहुल की इस किसान यात्रा का रोड मैप चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तैयार किया है। लोगों का मानना है कि यूपी में ब्राह्मण केंद्रित चुनाव अभियान के तहत ही राहुल गांधी अयोध्या पहुंचे हैं। 

महंत ज्ञानदास ने दिया आशीर्वाद

Rahul first of gandhi family to visit Ayodhya since Babri Masjid demolition
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
माना जा रहा है कि यूपी में अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए कांग्रेस अपने पुराने वोटबैंक ब्राह्मण, मुस्लिम और ओबीसी वर्ग का समर्थन पाना चाह रही है। इसके लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश को फोकस किया गया है। 

राहुल गांधी के अयोध्या दौरे पर महंत ज्ञानदास ने कहा कि वह मंदिर में सभी का स्वागत करते हैं। संत सभी को आशीर्वाद देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed