{"_id":"61315fcc45e7402ec316cd6b","slug":"rahul-big-revelation-on-the-death-of-sanjay-gandhi-in-a-plane-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: राहुल ने कहा- मेरे पिता की बात मान लेते तो संजय गांधी बच जाते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुलासा: राहुल ने कहा- मेरे पिता की बात मान लेते तो संजय गांधी बच जाते
Fri, 03 Sep 2021 05:05 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:05 AM IST
सार
राहुल ने कहा कि विमान उड़ाने का जितना अनुभव उनके पास है 300-350 घंटे, उतना ही चाचा संजय गांधी के पास भी था। संजय गांधी भी विमान उड़ाने के शौकीन थे और 23 जून, 1980 को एक विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
राहुल गांधी राजीव गांधी की एक फोटो प्रदर्शनी के दौरान
- फोटो : YouTube grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उड़ान के प्रति अपने प्यार को याद करते हुए संजय गांधी की विमान दुर्घटना में हुई मौत पर बड़ा रहस्योद्घाटन किया। राहुल ने कहा कि चाचा संजय गांधी मेरे पिता राजीव गांधी की बात मान लेते तो शायद हादसा न होता।
विज्ञापन
पिता ने अपने भाई संजय को पिट्स जैसे आक्रामक विमान उड़ाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माने। राहुल ने कहा, पायलट जब विमान उड़ाता है, उसकी कल्पनाशीलता रोड, रेलवे लाइन द्वारा अवरुद्ध नहीं होती। उनकी कल्पनाशीलता 30 हजार फुट पर होती है, इसलिए उनकी भी क्षमता बड़े तंत्र को देखने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन से जुड़ी तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इन्हीं चित्रों से जुड़ी यादों को साझा करते हुए राहुल ने एक वीडियो में परिवार से जुड़ी बातों को खुलासा किया।
राहुल ने कहा कि विमान उड़ाने का जितना अनुभव उनके पास है 300-350 घंटे, उतना ही चाचा संजय गांधी के पास भी था। संजय गांधी भी विमान उड़ाने के शौकीन थे और 23 जून, 1980 को एक विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।
राहुल ने एक फोटो को देखकर बताया कि पिता अक्सर उन्हें कॉकपिट में बैठाते थे और तमाम सवालों का जवाब देते थे। राहुल ने कहा कि सोनिया गांधी कई बार पिता के प्लेन उड़ाने पर चिंतित हो जाती थीं।