फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul attack on SEBI chief, says Institutional collapse given way to dangerous form of cronyism

Rahul Gandhi: 'भाई-भतीजावाद से संस्थाओं का पतन कर रही सरकार', माधवी पुरी बुच पर राहुल गांधी ने फिर बोला हमला

Mon, 28 Oct 2024 07:38 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 28 Oct 2024 07:38 PM IST
सार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के मीडिया और जनसंचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा के साथ सेबी प्रमुख बुच पर लगे आरोपों पर बातचीत का एक वीडियो साझा किया।

विज्ञापन
Rahul attack on SEBI chief, says Institutional collapse given way to dangerous form of cronyism
राहुल गांधी, माधबी पुरी बुच। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सेबी प्रमुख माधवी बुच पर लगे हितों के टकराव के आरोपों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार एकाधिकार को बढ़ावा दे रही। साथ ही देश की संपत्ति को कुछ लोगों के हाथ में सौंप रही है। भाई-भतीजावाद के जरिये संस्थाओं का खतरनाक रूप से पतन किया जा रहा है। इसका एक उदाहरण अदाणी बचाओ है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के मीडिया और जनसंचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा के साथ सेबी प्रमुख बुच पर लगे आरोपों पर बातचीत का एक वीडियो साझा किया। राहुल गांधी ने कहा कि माधवी बुच घोटाला जितना दिख रहा है, उससे कहीं ज्यादा गहरा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि खुदरा निवेशकों की सुरक्षा जिम्मा संभाल रहीं बुच अदाणी के हित और उनके बढ़े हुए मूल्यांकन को बचाने के लिए सिस्टम में कुछ हेर-फेर कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को भारतीयों और उनके निवेश की सुरक्षा जिम्मा सौंपा गया, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया। वे लोग बड़े भ्रष्टाचार में शामिल हैं। गांधी ने कहा कि कांग्रेस लगातार इन मुद्दों को उठा रही है। घोटालों की जांच कर रही है और जनता के सामने सच्चाई उजागर कर रही है।

कांग्रेस ने साझा किया वीडियो
राहुल गांधी और पवन खेड़ा की बातचीत का वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस ने कहा कि सेबी अध्यक्ष का काम शेयर बाजार को सुरक्षित रखना और भारतीय निवेशकों को जोखिम से बचाना है। जब सेबी अध्यक्ष जैसे लोग अदाणी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए बाजार में हेरफेर करते हैं तो सभी का धन जोखिम में होता है। कांग्रेस ने कहा कि माधवी बुच घोटाले में यही हो रहा है। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पद पर इसलिए रखा है ताकि अदाणी को स्टॉक हेराफेरी के आरोपों से क्लीन चिट मिल सके।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed