'ये किसी एक दल का आंदोलन नहीं': राहुल ने की वोट चोरी के खिलाफ मार्च में जुटने की अपील, कहा- लोकतंत्र बचाना है
राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ में शामिल होने की अपील की। उन्होंने इसे लोकतंत्र, संविधान की रक्षा और ‘वोट चोरी’ रोकने का आंदोलन बताया। राहुल ने छात्र संगठनों समेत सभी लोगों से बिना डरे मार्च में शामिल होने का आग्रह किया।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
राहुल गांधी ने क्या कहा?
एक्स पर एक पोस्ट के जरिए साझा किए गए वीडियो संदेश में, राहुल गांधी ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य वोट की चोरी को रोकना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह किसी एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है।
उन्होंने कहा, 'चलो दिल्ली रामलीला मार्च। यह लोकतंत्र को बचाने, वोटों की चोरी रोकने और संविधान को बचाने के लिए एक मार्च है। यह किसी एक राजनीतिक दल का मार्च नहीं है। यह भारत की आत्मा का मार्च है। वे सभी लोग जो नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से तंग आ चुके हैं, जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, जो संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। आप सभी आएं।
नमस्कार, चलो दिल्ली रामलीला मार्च, लोकतंत्र को बचाने का, वोट चोरी को रोकने का, संविधान को बचाने का मार्च है। यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं - यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है। सब लोग जो नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार से तंग हैं। सब लोग जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, आप सब आइए। एक ही protest है - देश का protest है। Don't worry about the police, don't worry about lathis - the BJP will not have the guts to try any of their antics. Come march with us - we will walk together to protect the Constitution, to protect the Indian nation. घबराने की जरूरत नहीं है। I urge all student groups, regardless of your political affiliation - if you feel that India is under attack, if you feel you are under attack, your expression, your ideas, your way of thinking is under attack, come and join us. It will be a fantastic march, and it's a march for the soul of this country. Looking forward to seeing all of you there. 🗓️ 1 नवंबर 📍 रामलीला मैदान, नई दिल्ली #ChaloDilli
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 29, 2026
पुलिस की कार्रवाई पर क्या बोले?
राहुल गांधी ने लोगों से पुलिस की कार्रवाई से न डरने की अपील करते हुए कहा, 'पुलिस की चिंता न करें, लाठियों की परवाह न करें। भाजपा में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे अपनी कोई चाल चल सकें। आइए, हमारे साथ मार्च में शामिल हों। हम संविधान और भारत राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ आगे बढ़ेंगे। इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है, यह देश का मार्च है, यह आपका मार्च है। आप सभी आएं; हम सब मिलकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।'
अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं को शामिल होने की अपील की
राहुल गांधी ने अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं वाले छात्र समूहों से भी इस मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं सभी छात्र समूहों से अपील करता हूं। चाहे आपकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो। अगर आपको लगता है कि भारत पर हमला हो रहा है, अगर आपको लगता है कि आप पर, आपकी अभिव्यक्ति, आपके विचारों और आपकी सोच के तरीके पर हमला हो रहा है, तो आइए और हमारे साथ जुड़िए। यह एक शानदार मार्च होगा, और यह इस देश की आत्मा के लिए एक मार्च है। मुझे आप सभी के वहां आने का इंतजार रहेगा।'
इस बीच, कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को राजधानी के रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाने की जोरदार तैयारी कर रही है। गुरुवार को, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं। ये सांसद शुक्रवार को होने वाली 'मॉक पार्लियामेंट' (प्रतीकात्मक संसद) की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वे मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से 'महाभियोग' चलाने की योजना बना रहे हैं। इस 'मॉक पार्लियामेंट' के बाद 1 नवंबर को रैली होगी।