फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahat Indori Death news in hindi: Political and Bollywood reaction on Rahat Indori death

राहत इंदौरी के निधन पर जानी-मानी हस्तियों ने जताया दुख, ऐसे किया याद

Tue, 11 Aug 2020 08:30 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 11 Aug 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Rahat Indori Death news in hindi: Political and Bollywood reaction on Rahat Indori death
शायर राहत इंदौरी (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala

कोरोना वायरस से संक्रमित मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से उनका इलाज इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा था। वहीं, उनके निधन पर राजनीति और बॉलीवुड जगत के लोगों ने ट्वीट कर दुख जताया है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर राहत इंदौरी के निधन पर दुख जताया और कहा, 'मकबूल शायर राहत इंदौरीजी के गुजर जाने की खबर से मुझे काफी दुख हुआ है। उर्दू अदब की वे कद्दावर शख्सियत थे।अपनी यादगार शायरी से उन्होंने एक अमिट छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी है।आज साहित्य जगत को बड़ा नुकसान हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं।'
विज्ञापन

 


राहत इंदौरी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति: शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शायर राहत इंदौरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होनें ट्वीट किया, 'अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अजीज श्री राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे।' 
 

कुमार विश्वास ने जताया दुख
कवि और राजनेता कुमार विश्वास ने राहत इंदौरी के निधन पर दुख जताया और ट्वीट किया, 'हे ईश्वर ! बेहद दुखद ! इतनी बेबाक जिंदगी और ऐसा तरंगित शब्द-सागर इतनी खामोशी से विदा होगा,कभी नहीं सोचा था ! शायरी के मेरे सफर और काव्य-जीवन के ठहाकेदार किस्सों का एक बेहद जिंदादिल हमसफर हाथ छुड़ा कर चला गया।'

राहुल ने शायरी ट्वीट कर किया याद
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने राहत इंदौरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'ब ना मैं हूं ना बाकी हैं जमाने मेरे, फिर भी मशहूर हैं शहरों में फसाने मेरे...अलविदा, राहत इंदौरी साहब।'




सीएम नीतीश ने राहत इंदौरी के निधन पर शोक जताया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी के निधन पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि इंदौरी एक मशहूर शायर के साथ ही बेहतरीन शख्सियत थे। अपनी शायरी और नज्म की बदौलत वह प्रशंसकों के दिलों पर राज करते थे। उन्होंने हिन्दी फिल्मों के लिये भी कई गीत लिखे थे। उनके निधन से साहित्य और उर्दू शायरी के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति व उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
 

 

कई बीमारियों से जूझ रहे थे शायर इंदौरी
अरविंदो अस्पताल के डायरेक्टर विनोद भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें इलाज के दौरान सामने आई, जिसमें पायलेटर निमोनिया, 70 प्रतिशत लंग खराब, कोविड पॉजिटिव, हाईपर टेंशन, डायबिटिक शामिल हैं। वे परसो रात को किसी निजी अस्पताल से आए थे और आज दिल का दौरा पड़ा और सिवियर अटैक आया और उसके बाद एक बार रिवाईव भी हुए पर अभी उनका देहांत हो गया। 

संक्रिमत होने की खुद दी थी जानकारी
बता दें कि कोरोना पॉ़जिटिव पाए जाने के बाद मशहूर शायर राहत इंदौरी को देर रात इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा था, 'कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरविंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed