फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raghuvar Das made Governor of Odisha Indrasena Reddy Nallu as Governor of Tripura Updates

Odisha-Tripura Governor: रघुबर दास को ओडिशा, इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया

Wed, 18 Oct 2023 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Oct 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Raghuvar Das made Governor of Odisha Indrasena Reddy Nallu as Governor of Tripura Updates
रघुबर दास - फोटो : @dasraghubar

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा तेलंगाना के भाजपा नेता और राष्ट्रीय सचिव इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नियुक्तियां कर के काफी खुशी हो रही है। नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

विज्ञापन


वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास को प्रोफेसर गणेशी लाल के स्थान पर ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है। दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। वह 1977 में जनता पार्टी से जुड़े और फिर 1980 में संस्थापक सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। 2004 में, दास को झारखंड भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दास टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं। पार्टी ने उन्हें संयुक्त आंध्रप्रदेश का अध्यक्ष भी बनाया था। वर्तमान में वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के साथ-साथ विधान परिषद सदस्य हैं। वह त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे। आर्य को दो साल पहले त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed