फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghuvansh Prasad Singh Death Live Updates: पीएम मोदी, अमित शाह, लालू यादव ने जताया दुख

Sun, 13 Sep 2020 02:41 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Sep 2020 02:41 PM IST
खास बातें

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं उन्हें नमन करता हूं। उनका जाना बिहार के साथ ही देश की राजनीति में एक शून्य छोड़ गया है। वहीं लालू यादव ने कहा कि प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? आप इतनी दूर चले गए। यहां पढ़ें सभी अपड्टेस-

विज्ञापन
Raghuvansh Prasad Singh Death News Live Updates in Hindi took last breath in delhi aiims pm modi shah lalu yadav corona
रघुवंश प्रसाद सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

02:41 PM, 13-Sep-2020

1977 से लेकर 1990 तक रहे राज्यसभा सदस्य 

1973 में उन्हें संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी का सचिव बनाया गया था। 1977 से लेकर 1990 तक वे बिहार राज्यसभा के सदस्य रहे थे। 1977 से 1979 तक उन्होंने बिहार के ऊर्जा मंत्री का पदभार संभाला था। इसके बाद उन्हें लोकदल का अध्यक्ष बनाया गया था। 1985 से 1990 के दौरान वे लोक लेखांकन समिति के भी अध्यक्ष रहे।
02:35 PM, 13-Sep-2020

जून में कोरोना से संक्रमित हो गए थे पूर्व केंद्रीय मंत्री

जून में रघुवंश प्रसाद सिंह को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और उन्हें पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 से उबरने के बाद की जटिलताओं को देखते हुए उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
02:31 PM, 13-Sep-2020

पटना लाया जाएगा सिंह का पार्थिव शरीर

केदार यादव ने कहा कि सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पटना लाया जाएगा। यादव के अनुसार सिंह शुक्रवार रात को गंभीर रूप से बीमार हो गए थे और उन्हें एम्स के आईसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
02:25 PM, 13-Sep-2020

रघुवंश प्रसाद ने सुबह 11 बजे ली अंतिम सांस 

एम्स में इलाज के दौरान रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ रहे केदार यादव ने कहा कि सिंह का सुबह करीब 11 बजे सांस लेने में कठिनाई और अन्य जटिलताओं के कारण निधन हो गया। यादव ने बताया कि सिंह के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सिंह की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।
02:19 PM, 13-Sep-2020

छह जून 1946 को जन्में थे रघुवंश

बिहार की वैशाली लोकसभा सीट से सांसद रहे रघुवंश प्रसाद का जन्म छह जून 1946 को वैशाली के ही शाहपुर में हुआ था। उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय से गणित में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। अपनी युवावस्था में उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलनों में भाग लिया था।
02:07 PM, 13-Sep-2020

लालू यादव बोले- आप इतनी दूर चले गए

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लिखा, 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूं। दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 13-Sep-2020

अमित शाह ने व्यक्त की संवेदनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रघुवंश प्रसाद के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, 'बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना से अत्यंत दुःख हुआ। उनका पूरा जीवन लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों के प्रति समर्पित रहा। गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति।'
 
02:04 PM, 13-Sep-2020

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा, 'रघुवंश प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उनको नमन करता हूं। उनके निधन ने बिहार के साथ-साथ देश के राजनीतिक क्षेत्र में एक शून्य छोड़ दिया है। जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व, गरीबी को समझने वाला व्यक्तित्व, पूरा जीवन बिहार के संघर्ष में बिताया। रघुवंश जी के भीतर अपने क्षेत्र के विकास की चिंता थी, उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री जी को अपनी एक विकास के कामों की सूची भेज दी। बिहार के लोगों की, बिहार के विकास की चिंता उस चिट्ठी में प्रकट होती है।' 
01:56 PM, 13-Sep-2020

Raghuvansh Prasad Singh Death Live: पीएम, गृह मंत्री, लालू यादव ने जताया दुख

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। तबियत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को जीवन रक्षा प्रणाली पर रखा गया था। बिहार के दिग्गज नेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है। हाल ही में उन्होंने राजद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed