{"_id":"573ac4f94f1c1b644eac7a7b","slug":"raghuram-rajan-not-mentally-fully-indian-writes-bjps-swamy-to-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी 'आरबीआई गर्वनर को तुरंत पद से हटाएं' ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्वामी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी 'आरबीआई गर्वनर को तुरंत पद से हटाएं'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 May 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
स्वामी ने रघुराम राजन के लिए कहा कि 'वो दिमाग से पूरे भारतीय नहीं हैं'
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को पत्र लिखकर मांग की है कि 'भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन को तत्काल प्रभाव से या फिर उनका कार्यकाल खत्म होते ही पद से हटा दिया जाए। भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन का कार्यकाल 4 सितंबर, 2016 को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी को लिखे पत्र में स्वामी ने रघुराम राजन को दोषी ठहराते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। स्वामी ने रघुराम राजन के लिए कहा कि 'वो दिमाग से पूरे भारतीय नहीं हैं'। ऐसा तब से हुआ है जब से अमेरिकी सरकार ने उन्हें ग्रीन कार्ड जारी किया है।
विज्ञापन
स्वामी ने अपने पत्र में लिखा है कि रघुराम राजन की कार्य भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि रघुराम के निर्णयों से छोटे और लघु उद्योगों को नुकसान पहुंचा है और अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है। उनकी ही नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ी है। स्वामी ने महंगाई को थामने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर किए गए निर्णयों पर भी हमला किया।
विज्ञापन
आपको बताते चले कि स्वामी ने इससे पहले भी रघुराम राजन पर हमला बोला था और उन्हें वापस शिकागो भेज देने की मांग की थी। शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस रघुराम राजन पढ़ाते हैं और अभी वो छुट्टी पर चल रहे हैं।
स्वामी ने यह भी कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक में रघुराम राजन का कार्यकाल यूपीए-2 सरकार के समय शुरू हुआ था और उन्हें यूपीए ने इस पद पर नियुक्त किया था। सुब्रहमण्यम स्वामी पिछले दो साल से रघुराम राजन पर लगातार जुबानी हमला बोले हुए हैं। पर रघुराम राजन ने अभी तक उनका कभी जवाब नहीं दिया है।