फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raghuram Rajan Invited for world Hindu Congress in Chicago by Sangh Parivar VHP

प्रणब के बाद अब राजन को संघ परिवार का निमंत्रण, शिकागो में हिंदू कांग्रेस के लिए किया आमंत्रित

Wed, 30 May 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 May 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Raghuram Rajan Invited for world Hindu Congress in Chicago by Sangh Parivar VHP
रघुराम राजन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आरएसएस के एक कार्यक्रम में नागपुर आमंत्रित किए जाने के बाद अब संघ परिवार ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को विश्व हिंदू कांग्रेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और हिंदू संगठनों वाले संघ परिवार ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर को विश्व हिंदू कांग्रेस में बोलने के लिए आमंत्रित किया है। विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के दिए ऐतिहासिक भाषण के 125 साल पूरा होने के मौके पर यह कार्यक्रम सितंबर में शिकागो में आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया, "उन्होंने कहा है कि वह आने की कोशिश करेंगे, इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह आएंगे।"

हालांकि एक अंग्रेजी अखबार ने रघुराम राजन को ईमेल के जरिये इस बारे में सवाल किया, जिसका उन्हें मंगलवार देर शाम तक कोई जवाब नहीं मिला था। 

राजन को आमंत्रित करने का फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जब राजन आरबीआई के गवर्नर थे तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ नेता उनकी नीतियों की आलोचना करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई के गवर्नर का कार्यकाल सितंबर 2016 में खत्म होने के बाद राजन शिकागो विश्वविद्यालय में अपने अकादमिक करियर में लौट आए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि हालांकि वह दूसरे कार्यकाल की सेवा करने के इच्छुक थे, लेकिन सरकार से इस बारे में कोई प्रस्ताव नहीं मिला था।

विश्व हिंदू कांग्रेस के ये हैं अन्य मेहमान

Raghuram Rajan Invited for world Hindu Congress in Chicago by Sangh Parivar VHP
आईआईटी से पढ़े और हिंदू फाउंडेशन के प्रमुख स्वामी विज्ञाननंद ने कहा, "11 सितंबर को जब अमेरिका के ट्विन टावर पर हुए हमले की बरसी होगी, तब हम लोगों से एक घृणा फैलाने वाले धर्म और एक दूसरा धर्म जो सार्वभौमिक भाईचारे का प्रचार करता है, इन दोनों के बीच चयन करने के लिए कहेंगे।" स्वामी विज्ञाननंद वीएचपी के संयुक्त महासचिव भी हैं। 

स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर, 1893 को शिकागो में विश्व धर्म संसद को संबोधित किया था। विश्व हिंदू कांग्रेस 7 से 9 सितंबर तक शिकागो में आयोजित की जाएगी।

चार सालों में एक बार आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में आमंत्रित अन्य मेहमानों में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे और अमेरिकी महिला सांसद तुलसी गब्बार्ड शामिल हैं। 

विश्व हिंदू कांग्रेस की वेबसाइट के अनुसार, विश्व हिंदू कांग्रेस हिंदुओं को जोड़ने, विचार साझा करने, एक-दूसरे को प्रेरित करने और सबकी भलाई के लिए एक वैश्विक मंच है। नवंबर 2014 में जब इसे दिल्ली में आयोजित किया गया था, तब इसमें 50 से अधिक देशों के 1,800 प्रतिनिधियों समेत लगभग आठ मंत्रियों ने शिरकत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed