फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raghubar das on Gau rakshaks

भाजपा के मुख्यमंत्री बोले, गाय को लेकर 'एकजुट है' संघ परिवार

Sat, 20 Aug 2016 05:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Aug 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
Raghubar das on Gau rakshaks
- फोटो : ANI
गौ रक्षा और गौ रक्षकों पर मचे विवाद के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गाय पर नया फॉर्मूला दिया है। झारखंड के सीएम का कहना है कि जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को अपनी माता मानना चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि सीएम दास ने कहा कि गौरक्षा के नाम पर हिंसा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हाल में हुई हिंसा में  गौ रक्षा के नाम पर मवेशी तस्कर शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


पीटीआई को दिए गए साक्षात्कार में रघुबर दास ने कहा कि गौ रक्षा के मुद्दे पर पूरा संघ परिवार एकजुट हैं। जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को अपनी माता मानना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौ हत्या और गौ जनगणना के मुद्दे पर संघ परिवार के बीच मतभेद होने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'पूरा संघ परिवार इस मसले पर एकजुट है। गाय हमारी माता है। भारत में रहने वाले भारतीय हैं, जो भारत को अपना देश मानते हैं उनके लिए गाय माता है।'

रघुबर दास का यह बयान तब आया है, जब गौ रक्षा और दलितों पर हमले को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है।

पीएम ने गौ रक्षकों को बताया असामाजिक तत्व

Raghubar das on Gau rakshaks
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त को गौरक्षकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि इन असामाजिक तत्वों पर उन्हें बहुत गुस्सा आता है। उन्होंने कहा था कि ये लोग रात में अपराधी होते हैं और दिन में गौ रक्षक बन जाते हैं।

मोदी के इस बयान पर विश्व हिन्दू परिषद ने तीखा विरोध जताया। कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि गौ रक्षकों को असामाजिक तत्व कहके प्रधानमंत्री ने उनका अपमान किया है। 

दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर जो कहा वह बिल्कुल ठीक है। आप किसी भी धर्म में विश्वास करते हो, किसी जाति के हो, लेकिन गाय हमारी माता है और हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए। लेकिन, गौ रक्षा के नाम पर अगर कोई हिंसा का प्रयोग करता है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

'वोट बैंक की नजर से न देंखे'

Raghubar das on Gau rakshaks
उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से मानता हूं कि जो लोग मवेशियों की तस्करी और निर्यात से जुड़े हैं, वहीं लोग इस तरह के अपराधों में शामिल हैं। इस कोण से भी मामले की जांच की जानी चाहिए।

झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट बैंक और बदले की राजनीति के चलते गाय से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम को झटका लगा है। उन्होंने कहा, 'राजनीतिक पार्टियों को हर चीज को वोट बैंक के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। गाय से प्राप्त होने वाला दूध सभी समुदायों के लिए लाभकारी होता है। चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई ही क्यों न हो। एक नेता जो ऐसा कह रहा है, वह खुद गाय के दूध का सेवन करता है।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैंने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि राज्य में गौ तस्करी पर रोक लगाएं। हाल ही में हमने कुछ ट्रकों को पकड़ा है, जो गायों को बंगाल ले जा रहे थे। झारखंड में गौ तस्करी के प्रति जागरूकता होनी चाहिए और साथ ही पश्चिम बंगाल में भी।'

दास ने कहा कि नैतिक मूल्यों में गिरावट के चलते रेप, गौ हत्या और अन्य सामाजिक बुराइयों पनप रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed