{"_id":"639315fd5edeff63272ab358","slug":"raghav-chadha-said-in-parliament-ending-the-fees-charged-from-the-devotees-going-to-shri-kartarpur-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद: श्री करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं से ली जाने वाली फीस हो खत्म, राघव चड्ढा ने उठाया मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद: श्री करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं से ली जाने वाली फीस हो खत्म, राघव चड्ढा ने उठाया मुद्दा
Fri, 09 Dec 2022 04:33 PM IST
Jeet Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Dec 2022 04:33 PM IST
सार
चड्ढा ने कहा कि दर्शन के लिए पहली समस्या पासपोर्ट की है। पास पासपोर्ट नहीं है तो करतारपुर साहिब नहीं जाया जा सकता। भारत सरकार को इस अहम मुद्दे को पाकिस्तान सरकार के सामने उठाना चाहिए।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा
- फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
विस्तार
आप सांसद राघव चड्ढा ने संसद में श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों से ली जाने वाली फीस और वीजा का मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से ली जाने वाली इस राशि को समाप्त किया जाना चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से उचित कदम उठाकर पाकिस्तान से बातचीत कर हल निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
अभी श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से 20 डॉलर (करीब 1600 रुपये) की फीस ली जाती है। वीजा बनने में भी काफी समय लगता है जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। उन्होंने दर्शन के लिए जाने वालेे श्रद्धालुओं को वीजामुक्त दर्शन की अनुमति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
चड्ढा ने कहा कि दर्शन के लिए पहली समस्या पासपोर्ट की है। पास पासपोर्ट नहीं है तो करतारपुर साहिब नहीं जाया जा सकता। भारत सरकार को इस अहम मुद्दे को पाकिस्तान सरकार के सामने उठाना चाहिए। हर तीर्थयात्री को दर्शन करने जाने के लिए 20 डॉलर यानी करीब 1600 रुपये का शुल्क देना पड़ता है।
विज्ञापन
अगर परिवार के 5 सदस्य हर साल जाना चाहें तो उन्हें साल के 8 हजार रुपए खर्च करने होंगे। इस शुल्क वसूली को बंद कर दिया जाए ताकि श्रद्धालु आराम से श्री करतारपुर साहिब जा सकें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया काफी जटिल है। इसे सरल किया जाए।