फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale deal : BJP will be in trouble or oppisition would lose

राफेल सौदा मामला : बढ़ेगी मोदी सरकार की मुश्किल या विपक्ष के मंसूबों पर फिरेगा पानी

Thu, 11 Oct 2018 06:01 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
Rafale deal : BJP will be in trouble or oppisition would lose

चुनावी साल में बड़ा सियासी मुद्दा बन रहा राफेल सौदा विवाद भविष्य में या तो मोदी सरकार की मुश्किल बढ़ाएगा या फिर विपक्ष के मंसूबों पर पानी फेरेगा। सुप्रीम कोर्ट के बुधवार को इस सौदे से जुड़ी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी मांगने के बाद से सियासी हलचल बढ़ गई है। 

विज्ञापन


अगर विपक्ष के आरोपों के अनुरूप सौदे पर मुहर लगाने से पहले रक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति समेत अन्य समितियों को किनारे करने का दावा सही पाया गया तो मोदी सरकार के लिए कठघरे में खड़ी होगी। वहीं, यदि इसके उलट इसमें किसी तरह की खामी नहीं पाई गई तो लोकसभा चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाने की ताक में विपक्ष को तगड़ा झटका लगेगा।

विज्ञापन

विपक्ष लगातार लगा रहा है आरोप

दरअसल, राफेल सौदे में विपक्ष अनिल अंबानी की कंपनी को ऑफसेट पार्टनर बनाने और पहले से अधिक कीमत चुकाने के अलावा जरूरी अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने का आरोप लगा रहा है।विपक्ष खासतौर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ प्रशांत भूषण और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ-साथ अरुण शौरी का आरोप है कि सौदे पर अंतिम फैसला लेते समय सरकार ने निविदा मंत्रणा समिति, कीमत मंत्रणा समिति, रक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति समेत कई जरूरी प्रक्रियाओं को दरकिनार किया, जबकि सौदे की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए इनकी सहमति अनिवार्य है। 

ऐसे में केंद्र से हासिल की गई जानकारी में सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रियाओं के उल्लंघन के आरोपों को सही पाया तो निश्चित रूप से मोदी सरकार की मुश्किल बढ़ जाएगी। इसके उलट अगर जानकारी में सभी प्रक्रियाओं के पालन करने का तथ्य सामने आया तो विपक्ष के सरकार को घेरने के मंसूबे पर पानी फिर जाएगा। ऐसी स्थिति में भाजपा और सरकार को विपक्ष पर तथ्यहीन आधार पर महज पीएम मोदी को बदनाम करने का आरोप लगाने का एक बड़ा मौका भी मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed