{"_id":"60e38d848ebc3ee2225b5597","slug":"rafale-corruption-former-defense-minister-ak-antony-said-the-government-has-no-option-but-to-investigate-jpc","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल भ्रष्टाचार : पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी बोले, जेपीसी जांच के अलावा सरकार के पास कोई विकल्प नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल भ्रष्टाचार : पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी बोले, जेपीसी जांच के अलावा सरकार के पास कोई विकल्प नहीं
Tue, 06 Jul 2021 04:23 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 06 Jul 2021 04:23 AM IST
सार
- पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा, मोदी सरकार की संदेहास्पद चुप्पी भ्रष्टाचार को दबाने की इसकी गलत मंशा की ओर संकेत करती है। भाजपा सरकार का दोषियों की जांच करने और उन्हें दंडित करने से इनकार करना और भी आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन
पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी
- फोटो : ANI
विस्तार
राफेल सौदे में भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को कहा कि इस मामले में जेपीसी जांच का आदेश देने के अलावा मोदी सरकार के पास और कोई विकल्प नहीं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि फ्रांस की लोक अभियोजन सेवा ने अब 36 एयरक्राफ्ट की खरीद के लिए किए गए राफेल सौदे में भ्रष्टाचार, अनुचित प्रभाव डालने और घोर पक्षपात की जांच के लिए एक न्यायाधीश की नियुक्ति की है। सौदे में प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार अब बिल्कुल स्पष्ट है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मोदी सरकार की संदेहास्पद चुप्पी भ्रष्टाचार को दबाने की इसकी गलत मंशा की ओर संकेत करती है। भाजपा सरकार का दोषियों की जांच करने और उन्हें दंडित करने से इनकार करना और भी आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन
मोदी सरकार के पास एक ही रास्ता रह जाता है कि वह अपनी जवाबदेही स्वीकार करे और राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के सभी तथ्यों, साक्ष्यों और आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का आदेश दे।