फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   raees vs kaabil: health ministry Shelves Eye Campaign shahrukh khan Hrithik Roshan

स्वास्थ्य मंत्रालय पहुंची 'रईस vs काबिल' की जंग, सरकार ने रोका कैंपेन

Thu, 09 Feb 2017 12:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
raees vs kaabil: health ministry Shelves Eye Campaign shahrukh khan Hrithik Roshan

बाक्स ऑफिस पर बीतें दो हफ्तों से जारी 'रईस vs काबिल' की जंग अब सरकारी महकमों तक पहुंचती दिख रही है। इस जंग की वजह से स्वास्थ्य मंत्रालय को आंखों की बीमारियों को लेकर जागरूकता फैलाने वाले एक अभियान को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय आंखों की बीमारियों को लेकर जागरूकता फैलाने वाला वीडियो वनाना चाहता था। मंत्रालय ने वीडियो बनाने के लिए नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NFDC) से बात की थी। एनएफडीसी ने कहा था कि हम इस वीडियो को किसी सेलेब्रिटी के साथ बनाएंगे। हालांकि वीडियो में  सेलेब्रिटी कौन होगा यह तय नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


मंत्रालय के कहने के बाद एनएफडीसी ने शाहरुख खान को लेकर वीडियो बना लिया। लेकिन एनडीएफसी ने जब यह वीडियो मंत्रालय को दिए तो, मंत्रालय ने यह जागरुकता अभियान रोक दिया। मंत्रालय का कहना है कि शाहरुख के साथ यह वीडियो, मंत्रालय की मंजूरी लिए बिना बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख की जगह रितिक थे मंत्रालय की पसंद

raees vs kaabil: health ministry Shelves Eye Campaign shahrukh khan Hrithik Roshan
मंत्रालय के अन्य अधिकारी ने बताया कि एनएफडीसी ने जब इस प्रस्ताव पर मंत्रालय के साथ चर्चा की थी तो वे इस अभियान में रितिक रोशन को शामिल करना चाहते थे। वहीं शाहरुख को वीडियो में लेने से पहले मंत्रालय की राय नहीं लेने पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी नाखुश हैं। 

अधिकारी ने कहा कि, चूंकि रितिक ने अपनी हालिया फिल्म काबिल में अंधे शख्स की भूमिका निभाई थी, और यह फिल्म अंधेपन से जुड़ी थी ऐसे में रितिक अगर इस अभियान का हिस्सा बनते तो आंखों की हिफाजत से जुड़े इस अभियान को बल मिलता।

अधिकारी ने कहा कि शाहरुख इस अभियान का हिस्सा बनेंगे, ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई थी। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इस अभियान को कुछ वक्त के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय का यह अभियान आखों की बीमारी, ग्लूकोमा और डायबीटिक रेटिनोपैथी जैसी बीमारियों से जुड़ा हुआ था। इन बीमारियों की वजह से लोगों के आंखों की रोशनी चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed