{"_id":"58892a024f1c1b9e7dcf4fdd","slug":"raees-and-kabil-could-be-release-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में रिलीज हो सकती हैं ‘रईस’ और ‘काबिल’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक में रिलीज हो सकती हैं ‘रईस’ और ‘काबिल’
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Thu, 26 Jan 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
रईस और काबिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ और रितिक रोशन की ‘काबिल’ रिलीज हो सकती हैं। पाक सरकार बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन पर चार महीने से लगे प्रतिबंध को हटाने जा रही है। रोक हटने के बाद पड़ोसी देश पाक में रिलीज होने वाली ‘रईस’ और ‘काबिल’ पहली भारतीय फिल्में होंगी। उड़ी आतंकी हमले और इसके जवाब में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ गया था, जिसके चलते पाकिस्तान ने अपने यहां बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था।
उड़ी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कई बॉलीवुड प्रोड्यूसरों की ओर से भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद पाक में ‘रईस’ और ‘काबिल’ के रिलीज होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पाकिस्तान की स्थानीय फिल्म इंडस्ट्री अब भी शुरुआती चरण में है और राजस्व बढ़ाने में सक्षम नहीं हैं।
लिहाजा यह बात साफ है कि पाकिस्तानी सिनेमा मालिक भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन बंद करके इससे होने वाले नुकसान को उठाने में सक्षम नहीं हैं। नतीजतन सिनेमा मालिकों ने पाक सरकार से भारतीय फिल्मों को लेकर नरमी बरतने के लिए पैरवी करनी शुरू कर दी। इसके बाद हरकत में आए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पिछले सप्ताह मामले में संबंधित पक्षों से सलाह मशविरा के लिए एक कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुुताबिक सूचना राज्य मंत्री मरियम औरंगजेब और शरीफ के सलाहकार इरफान सिद्दीकी के नेतृत्व वाली समिति ने पाक पीएम से भारतीय फिल्मों से बैन हटाने की सिफारिश की है। शरीफ की ओर से औपचारिक इजाजत मिलने के बाद सूचना मंत्रालय भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन की अनुमति के लिए विज्ञप्ति जारी कर देगा।