{"_id":"622f453910e81c7f946b34e8","slug":"rachakonda-police-arrested-two-accused-who-cheated-crores-on-the-offering-of-job-in-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी का झांसा: करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे में नौकरी का झांसा: करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 14 Mar 2022 07:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 14 Mar 2022 07:08 PM IST
सार
राचाकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोप में हैदराबाद में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
विस्तार
तेलंगाना की राचाकोंडा पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राचाकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोप में हैदराबाद में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पी भास्कर ने नौकरी की तलाश कर रहे 100 से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने पीड़ितों से वादा किया था कि परीक्षा में बिना कुछ लिखे उन्हें पास करवा दिया जाएगा और उनकों नौकरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
राचाकोंडा पुलिस ने बताया कि पी भास्कर दिल्ली में रहकर कमीशन पर दलाली का काम करता था। उसने एक गिरोह भी बना रखा था। उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई और पश्चिम बंगाल के छात्रों से नौकरी देने का वादा कर करोडों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं उसने छात्रों से मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र लिए और उनको फर्जी ऑफर लेटर, नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद जब छात्रों ने आरोपियों पर दबाव बनाना शुरू किया तो वे सभी दिल्ली से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर हैदराबाद में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन