{"_id":"597b5c834f1c1b47438b4759","slug":"rabri-devi-attack-slams-cm-nitish-kumar-said-tejaswi-yadav-were-his-target","type":"story","status":"publish","title_hn":" राबड़ी का चैलेंज, 'हमें पता है आगे क्या करना है, हम किसी से नहीं डरते'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राबड़ी का चैलेंज, 'हमें पता है आगे क्या करना है, हम किसी से नहीं डरते'
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
राबड़ी देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में जेडीयू और आरजेडी के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी हैं। वहीं जेडीयू के भाजपा के साथ गठबंधन के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि 'किस के पास संपत्ति नहीं होती? क्या नीतीश और दूसरे नेता अपनी संपत्ति की जांच करवाएंगे? सिर्फ लालू के परिवार के पीछे ही क्यों पड़े हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा 'हम किसी से नहीं डरते हमें मालूम है कि हमें आगे क्या करना है।हमने नीतीश पर सिर्फ इसलिए भरोसा किया था क्योंकि वह भाजपा का दामन छोड़कर हमारे पास आए थे लेकिन अब वह वापस वहीं चले गए हैं जहां से आए थे। मेरे बेटे हमेशा से उनके निशाने पर थे। वे आगे बढ़ रहे थे और अच्छा काम कर रहे थे इसलिए नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर साजिश रची।'
विज्ञापन
वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन लोगों ने महागठबंधन के लिए वोट दिया था आज वह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जनादेश भाजपा के खिलाफ मिला था।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा में जारी गतिरोध के बीच नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। नीतीश कुमार को 131 वोट मिले हैं। उनके विरोध में 108 वोट पड़े हैं। आपको बता दें कि विधानसभा की शुरूआत होते ही जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया था। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया था जिसके जवाब में नीतीश ने कहा था कि वो किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे।