फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Quota row Maharashtra CM eknath shinde vows to prevent caste tensions news in hindi

Maharashtra: 'राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि समाज में जातिगत तनाव न फैले', आरक्षण विवाद पर बोले शिंदे

Sat, 22 Jun 2024 06:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 22 Jun 2024 06:23 PM IST
सार

राज्य मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि राज्य सरकार ने सेज सोयारे या कुंबी जाति प्रमाणपत्र रखने वाले मराठों के रिश्तेदारों को आरक्षण देने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाने का फैसला किया।

विज्ञापन
Quota row Maharashtra CM eknath shinde vows to prevent caste tensions news in hindi
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मराठा और ओबीसी आरक्षण को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि समाज में जातिगत तनाव न फैले। शिंदे ने ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हके और अन्य लोगों का अनिश्चितकालीन अनशन तोड़ने के लिए धन्यवाद किया। 
विज्ञापन


नासिक में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि समाज में जातिगत तनाव न फैले।" बता दें कि शिंदे ने शुक्रवार को ओबीसी नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि 27 जून से शुरू होने वाले मानसून सत्र के पहले सप्ताह में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। शिंदे ने मीडिया से कहा, "कल इस मुद्दे पर अच्छी चर्चा हुई।" 
विज्ञापन


राज्य मंत्री छगन भुजबल ने कहा, "राज्य सरकार ने सेज सोयारे या कुंबी जाति प्रमाणपत्र रखने वाले मराठों के रिश्तेदारों को आरक्षण देने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाने का फैसला किया।" बता दें कि जनवरी में राज्य सरकार सेज सोयारे को कुनबी का दर्जा देने के लिए एक मसौदा अधिसूचना लेकर आई थी। इसमें बताया गया कि कुंबी समुदाय एक ओबीसी समूह से संबंधित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता मनोज जरांने ने मांग की है कि मराठों को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण मिले। वहीं दूसरी तरफ ओबीसी नेता सरकार के मसौदा अधिसूचना को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed