{"_id":"6790b8fd684641d1cb00e06c","slug":"quarrel-over-parking-in-housing-society-leads-to-murder-in-nasik-maharashtra-news-in-hindi-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पार्किंग की जगह को लेकर शुरू विवाद हुआ हिंसक, एक की हत्या; अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पार्किंग की जगह को लेकर शुरू विवाद हुआ हिंसक, एक की हत्या; अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं, जांच जारी
Wed, 22 Jan 2025 02:56 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:56 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पीड़ित विश्वकर्मा का बिल्डिंग में एक फ्लैट था। सोमवार को वसंत घोडे अपने दो बेटों के साथ विश्वकर्मा के घर के पास इस मुद्दे पर बात कर रहे थे। इस पर विश्वकर्मा की पत्नी मोना ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महाराष्ट्र में नासिक के पंचवटी इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी में पार्किंग की जगह को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया। पीड़ित की पहचान 49 वर्षीय बुद्धन लक्ष्मण विश्वकर्मा के तौर पर की गई है जो हीरावाड़ी में श्री केशव हरि अपार्टमेंट में रहता था। उसकी सोसाइटी के चेयरमैन वसंत घोडे और एक अन्य किरायदार से पार्किंग को लेकर बहस हो गई। इस बहस के बाद सोसाइटी की एक बैठक बुलाई गई थी।
पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा का बिल्डिंग में एक फ्लैट था। सोमवार को वसंत घोडे अपने दो बेटों के साथ विश्वकर्मा के घर के पास इस मुद्दे पर बात कर रहे थे। इस पर विश्वकर्मा की पत्नी मोना ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। वसंत घोडे और उसके बेटों ने मोना के साथ मारपीट की। जब विश्वकर्मा अपनी पत्नी के बजाव में आए तब तीनों ने उनकी भी पिटाई कर दी। सोमवार की रात को मोना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैसे ही विश्वकर्मा और उनका बेटा अस्पताल से बाहर निकलने लगे, उन्होंने दर्द की शिकायत की और वहीं गिर पड़े।
डॉक्टरों ने विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। ऑटोप्सी रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी मौत आंतरिक चोटों की वजह से हुई। मंगलवार को घोडे और उसके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।