फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   QR code on the trees first Digital Garden in India Kerala Raj Bhavan

केरल: देश का पहला डिजिटल गार्डन, पेड़ों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

Thu, 20 Jun 2019 09:50 AM IST
Priyesh Mishra अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 20 Jun 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
QR code on the trees first Digital Garden in India Kerala Raj Bhavan
पेड़ों पर लगा क्यूआर कोड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media

केरल में राज्य सरकार एक ऐसे गार्डन को विकसित कर रही है जो पूरी तरह से डिजिटल होगा। यहां पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिसे स्कैन करते ही आपको पेड़ से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी। 

विज्ञापन


यह गार्डन केरल के राजभवन में स्थित है जिसे कनककुन्नु नाम से जाना जाता है। 12 एकड़ में फैले इस गार्डन में 126 प्रजाति के पेड़ हैं जिन्हें डिजिटल जानकारी से लैस किया जा रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि इस योजना के प्राथमिक स्तर पर गार्डन में मौजूद हजारों पेड़ों में से केवल 600 पेड़ों पर ही क्यूआर कोड लगाए गए हैं। बाकी बचे पेड़ों पर भी जल्द क्विक रिस्पांस यानी क्यूआर कोड लगा दिया जाएगा। इस कार्य में केरल विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग भी सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के लोधी गार्डन में भी है ऐसी व्यवस्था

दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित प्रसिद्ध लोधी गार्डन में भी लगभग 100 पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाया गया है। जिससे लोगों को पेड़ की महत्ता के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिन पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं, उनमें से कई पेड़ 100 साल से भी ज्यादा पुराने हैं।

कई देशों में पेड़ों पर कोड लगाना है अनिवार्य

अमेरिका और जापान जैसे देशों में पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य है। जिससे वहां के लोगों को पेड़ की विशेषताओं की जानकारी अपने फोन पर कोड को स्कैन करने पर मिल जाती है। इससे पेड़ों के प्रति लोगों में जागरूकता भी देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed