फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   qatar has more property than queen in london

लंदन में कतर के पास महारानी एलिजाबेथ से ज्यादा जमीन

Sat, 10 Jun 2017 01:53 PM IST
जेम्स रॉबर्ट्सन
जेम्स रॉबर्ट्सन Updated Sat, 10 Jun 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
qatar has more property than queen in london
- फोटो : Getty Images

लंदन के किसी भी हिस्से से गुजरें तो ऐसा शायद ही संभव हो कि आप किसी चमचमाते हुए होटल या बहुमंजिला इमारत की बात करें और उसमें कतर का पैसा न लगा हो। बीते कई सालों में कतर ने ब्रिटेन में तकरीबन 35 बिलियन पाउंड का निवेश किया है जो कि अगले पांच सालों में 40 बिलियन पाउंड तक पहुंचने वाला है। इसी आधार पर कहा जाने लगा है कि लंदन में जितनी जमीन कतर के पास है उतनी जमीन 'महारानी' के पास भी नहीं है। कतर ने ब्रिटेन से लेकर अमरीका और तमाम अन्य देशों में दुनिया भर में 335 बिलियन डॉलर का निवेश किया हुआ है। हालांकि, आने वाले पांच से दस सालों में निवेश की ये रफ्तार थोडी धीमी पड सकती है क्योंकि अब कतर 35 बिलियन अमरीकी डॉलर के साथ निवेश के लिए अमरीका की ओर रुख कर रहा है।

विज्ञापन


लंदन में कितनी है कतर की संपत्ति
प्रॉपर्टी रिसर्च कंपनी डाचा के मुताबिक, लंदन में कतर के पास 879 कमर्शियल और रेजिडेंशियल संपत्तियां हैं। इनमें से 26 मिलियन स्कैवयर फीट जमीन कमर्शियल कैटेगरी में आती है। इस प्रॉप्रटी साम्राज्य के केंद्र में कैनेरी वार्फ ग्रुप है जिसे कतर ने ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टी पार्टनर्स के साथ मिलकर 2015 में 2.6 बिलियन पाउंड की कीमत पर खरीदा था। इस ग्रुप के पास लंदन के साउथ बैंक पर बना शैल सेंटर और 20 फेनचर्च स्ट्रीट (वॉकी टॉकी बिल्डिंग) है।
विज्ञापन


इसके पास लंदन के सेवॉय होटल (10%) से लेकर शार्ड होटल (95%) में हिस्सेदारी है। हाल ही में, कतर ने हैरॉड्स डिपार्टमेंटल स्टोर को भी 1.5 बिलियन पाउंड में खरीदा है। इसी बीच कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की रियल इस्टेट डेवलपमेंट यूनिट ने लंदन के ग्रोसवेनर स्कैवयर पर स्थित अमरीकी दूतावास को एक लग्जरी होटल में बदलना शुरू कर दिया है। साल 2012 के ओलंपिक एथलीट विलेज के विकास और ऐसे तमाम अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है जिनसे तकरीबन 4000 रेजिडेंशियल यूनिट्स को लीज पर दिया जाएगा।अगर होटलों में निवेश की बात करें तो कतर के पास बार्कले, कनॉट, पार्क लेन में इंटरकॉन्टिनेंटल और क्लेरिज जैसे तमाम होटल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन के गैस आयात में कतर का प्रभाव

qatar has more property than queen in london

ब्रिटेन के ईधन आयात में 29% फीसदी प्राकृतिक गैस का हिस्सा है। ब्रिटेन अपनी जरूरत की नैचुरल का लगभग पूरा आयात ही कतर से करता है जो बड़े बड़े जहाजों में मिडफोर्ड हेवन के साउथ टर्मिनल से होता हुआ आता है। इस टर्मिनल में भी कतर पेट्रोलियम की 67.5% हिस्सेदारी है। इसके अलावा ब्रिटेन के कॉरपोरेट घरानों जैसे सेंसबरी में 22%, लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट में 20%, ब्रिटिश एयरवेज की मालिक कंपनी इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप में 20% हिस्सेदारी है।

लेकिन विवाद भी कम नहीं
ब्रिटेन में कतर निवेश विवादों से भी दूर नहीं है। मसलन, चेल्सा बैरक्स साइट की नई डिजाइन प्रिंस फिलिप्स को पसंद नहीं आई तो साल 2015 तक ये प्रोजेक्ट रुका रहा। इसके साथ ही साल 2008 में कतर और अबु धाबी ने बार्कले बैंक में 7.3 बिलियन पाउंड का निवेश किया जिसमें से चार बिलियन पाउंड कतर ने किया था। ब्रिटेन सरकार के बेल आउट पैकेज से किनारा करने वाले बार्कले बैंक के निवेश जुटाने के तरीकों पर दो जांचें चल रही हैं। इसके अलावा बैंक पर 700 मिलियन पाउंड का कोर्ट केस भी चल रहा है।

हालांकि, कतर की हिस्सेदारी किसी तरह से जांच के घेरे में नहीं है और ये बैंक में 6 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। लेकिन कतर ने ब्रिटेन के बैंकिग उद्योग में अन्य तरीकों से भी प्रवेश करना शुरू कर दिया है जिसमें नुकसान में चल रहे पेनमर स्टॉक ब्रोकर और इंवेस्टमेंट बैंक में 44% की हिस्सेदारी खरीदना भी शामिल है। इसका उद्देश्य पेनमर को मजबूत बनाकर ब्रिटेन के प्रमुख इन्वेस्टमेंट बैंक के रूप में स्थापित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed