फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pythons Anaconda Maruti helping North Western Railways Central railways deliver goods quicker

जल्दी सामान पहुंचाने के लिए 'पाइथन' और 'एनाकॉन्डा' की मदद ले रहा रेलवे, जानिए कैसे

Mon, 25 Sep 2017 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 25 Sep 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
Pythons Anaconda Maruti helping North Western Railways Central railways deliver goods quicker
ट्रेन - फोटो : वीडियो स्क्रीशॉट
पाइथन, एनाकॉन्डा की मदद से भारतीय रेलवे सामान को एक जगह से दूसरी जगह जल्दी पहुंचा पा रही है। अगर आप भी नाम देखकर इनको सांप समझ रहे हैं तो आपको भी धोखा हो रहा है। यहां बात हो रही है सामान को इधर-उधर लेकर जाने वाली लंबी-लंबी माल वाहक ट्रेनों की।
विज्ञापन


 ये ट्रेनें काफी लंबी होती हैं और देखने में सांप की तरह लगती हैं इसलिए ही इनका ऐसा नाम रखा गया है। नॉर्थन सेंट्रल रेलवे को पाइथन, वेस्ट्रन रेलवे को एनाकॉन्डा और सेंट्रल रेलवे को मारुति के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ये है राजस्थान की 'टॉय ट्रेन', शिमला की टॉय ट्रेन जैसा होता है सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, इन ट्रेनों से ना सिर्फ माल को जल्दी पहुंचाने में मदद मिलती है बल्कि ये सुलभ, कम खर्चीली भी होती हैं। केंद्र सरकार ने साल 2017-18 में इन ट्रेनों पर प्रमुख रूप से ध्यान देने  के बारे में सोचा है।

किसी स्टेशन पर नहीं रुकतीं

Pythons Anaconda Maruti helping North Western Railways Central railways deliver goods quicker
ट्रेन - फोटो : वीडियो स्क्रीशॉट
इस तरीके की हर ट्रेन में 59 डिब्बे और दो से तीन इंजन होते हैं। ये ट्रेन बिना किसी स्टेशन पर रुके अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, फिलहाल रोजाना 15-25 ऐसी ट्रेनें चल रही हैं। इनकी संख्या मार्च 2018 तक प्रतिदिन 50 करने का प्लान है।

इस तरीके की ट्रेनों को लंबी पटरी चाहिए होती हैं। अभी ऐसी कुल तीन लंबी लाइन मिली हैं वहीं आने वाले दिनों में 109 और लाइनें रेलवे को मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed