{"_id":"6225ebbe79338f25997ae7da","slug":"pusa-agriculture-fair-will-start-from-march-9-agriculture-minister-narendra-singh-tomar-will-inaugurate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूसा कृषि मेला नौ से 11 मार्च तक: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूसा कृषि मेला नौ से 11 मार्च तक: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे उद्घाटन
Mon, 07 Mar 2022 05:35 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 07 Mar 2022 05:35 PM IST
सार
मेले में उच्च गुणवत्ता और 32 फीसदी प्रोटीन देने वाले आटा 'न्यूट्री-प्रो' भी प्रदर्शित किया जाएगा। किसान और आम दर्शक इसे मेले से प्राप्त कर सकेंगे...
विज्ञापन
पूसा कृषि मेले में कृषि मंत्री
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट (पूसा) के प्रसिद्ध वार्षिक मेले का आयोजन नौ मार्च से 11 मार्च के बीच किया जाएगा। इस बार मेले की थीम 'तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर किसान' रखी गई है। मेले में विभिन्न संस्थानों द्वारा विकसित तकनीकी उपकरणों और अन्य जानकारियों को प्रदर्शित किया जाएगा। किसान मेले में गेहूं धान गुलाब और अन्य फसलों की नई किस्में भी प्राप्त कर सकेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मेले का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिकों ने बासमती धान की कुछ प्रमुख किस्में पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1885 और पूसा बासमती 188 विकसित की हैं जो रोग से लड़ने और ज्यादा उत्पादन देने में सक्षम हैं। इन्हें भी मेले में प्रदर्शित किया जाएगा। इसी प्रकार उच्च गुणवत्ता और 32 फीसदी प्रोटीन देने वाले आटा 'न्यूट्री-प्रो' भी विकसित किया गया है। इसे भी मेले में प्रदर्शित किया जाएगा। किसान और आम दर्शक इसे मेले से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन