फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puri police prohibits drones near Jagannath Temple

Puri: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले पुलिस ने कसी कमर, मंदिर के पास उड़ाया ड्रोन तो होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 12 Jun 2023 12:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 12 Jun 2023 12:59 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कई बार ड्रोन का इस्तेमाल वो लोग करते है, जिनके पास अनुभव कम हैं, ऐसे में वहां मौजूद लोगों के लिए यह खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए एक जुलाई तक ड्रोन पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
Puri police prohibits drones near Jagannath Temple
भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा को लेकर सख्त। - फोटो : social media

विस्तार

उड़ीसा के भुवनेश्वर में 20 जून को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है और मंदिर के पास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। 

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कई बार ड्रोन का इस्तेमाल वो लोग करते है, जिनके पास अनुभव कम हैं, ऐसे में वहां मौजूद लोगों के लिए यह खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए एक जुलाई तक ड्रोन पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई ड्रोन का इस्तेमाल करते पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पुरी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि श्रीमंदिर, श्री गुंडिचा मंदिर, देवताओं और भक्तों के रथों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि जगन्नाथ मंदिर को ड्रोन नियम 2021 के प्रावधानों के तहत रेड जोन घोषित किया गया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति मंदिर परिसर में ड्रोन नहीं उड़ा पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अतीत में, एक यूट्यूबर को ड्रोन उड़ाने के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वहीं, एडवाइजरी में कहा गया कि सिर्फ पुलिस को ही सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी रखने के लिए ड्रोन का उपयोग करने की इजाजत होगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed