फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab National Bank: Mehul Choksi was secret known to traders of Telangana

Punjab National Bank: तेलंगाना के व्यापारियों को पहले से थी मेहुल के घोटाले की भनक

Tue, 20 Feb 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Tue, 20 Feb 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Punjab National Bank: Mehul Choksi was secret known to traders of Telangana
मेहुल चोकसी

मेहुल चोकसी द्वारा किए जा रहे घोटाले का पता तेलंगाना के व्यापारियों को काफी पहले से पता था। हैदराबाद के स्पेशल इकोनॉमिक जोन (सेज) में तराशे गए हीरों की कीमत चोकसी चार से पांच गुना बढ़ा देता था ताकि बैलेंस शीट में हेर-फेर की जा सके। व्यापारियों का कहना है कि यह बात किसी से छिपी नहीं थी।

विज्ञापन


तेलंगाना एसईजेड के हीरे चोकसी विदेशों में अपनी ही कंपनियों को निर्यात करता था। बैंक उसे कच्चा माल खरीदने, बनाने और निर्यात करने के लिए भी लोन देते थे। सूत्रों ने बताया कि जो व्यापारी करोड़ों के हीरों में डील करते हैं उन्हें चोकसी के घोटाले के बारे में पता था। जो व्यापारी चोकसी के साथ पंजागुट्टा, हैदरगुडा और बंजारा हिल्स की रोड नंबर-36 में खुले स्टोर के जरिए बिजनेस में आए थे, वह सभी उसकी वजह से पीड़ित बन गए। इस वजह से उनका बिजनेस घाटे में चला गया।
विज्ञापन


प्री-शिपमेंट से होता था घोटालाः प्री-शिपमेंट क्रेडिट लोन कच्चे माल को खरीदने और उसे बनाने के लिए दिया जाता है। वहीं पोस्ट-शिपमेंट क्रेडिट उत्पाद को निर्यात करने के लिए दिया जाता है। जिसकी शर्त होती है कि खरीदने वाले 90 दिन की समय-सीमा के अंदर रकम चुका देगा। दोनों ही क्रेडिट मामले में दूसरे पारंपरिक ज्वैलर्स से ज्यादा पैसा चोकसी को मिल जाता था। वह अपने हीरे के दाम बढ़ाकर बड़ी राशि बैंक से लोन के तौर पर लेता था। इस तरह से मेहुल ने बैंकों को लंबा-चौड़ा चूना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed