फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   punjab Kerala top performer on health index released jharkhand also a good performer by Niti Aayog

स्वस्थ हो रहा देशः केरल, पंजाब अव्वल, झारखंड यूपी की स्थिति भी सुधरी

Fri, 09 Feb 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Feb 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
punjab Kerala top performer on health index released jharkhand also a good performer by Niti Aayog
देश स्वस्थ हो रहा है ये हम नहीं कह रहे हैं राष्ट्रीय नीति आयोग ने इसका खुलासा किया है। शुक्रवार को नीति आयोग की जारी भारत विकास रिपोर्ट में कहा गया है कि देश अब स्वस्‍थ हो रहा है। स्वस्थ होते राज्यों में केरल, पंजाब और तमिलनाडु जहां अव्वल हैं वहीं झारखंड, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश भी पायदान पर तेजी से चढ़ रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।  
विज्ञापन


नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने इस रिपोर्ट को जारी किया। नीति आयोग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में देश के राज्यों को स्वास्थ्य श्रेणी के अनुसार अंक दिए गए हैं, रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्वी राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ में काफी सुधार हुआ है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि केरल, पंजाब और तमिलनाडु का स्वास्‍थ्य प्रदर्शन अव्वल है। वहीं छत्तीसगढ़ और झारखंड ने भी कई सार्थक कदम उठाकर इस ओर काफी सुधार किए हैं। नवजात मृत्यु दर, पांच साल से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दरों में कमी, पूर्ण टीकाकरण सहित कई स्वास्थ्य के मामलों में उन राज्यों ने उम्दा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें:  इन कारणों से 7 वर्षों में कम हुई नवजातों की मृत्युदर, अच्छी सेहत का संकेत है यह


रिपोर्ट रिलीज करने के दौरान नीति आयोग के अमिताभ कांत ने कहा कि हमारा पहला काम राज्यों की चुनौतियों को देखना है, फिर राज्यों में कार्यशालाओं और उसके बाद उसकी रैंकिंग तय करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राज्य की पुरानी रैंकिंग भी मायने रखती है, हर साल राज्य में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखना भी महत्वपूर्ण होता है।

उन्होंने बताया कि पूर्वी राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ ने बहुत अच्छा किया है। अच्छी बात ये है कि ये दोनों राज्य बहुत तेजी से ऊपर आए हैं और दोनों अब हेल्थ रैंकिंग में चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। छोटे राज्यों में मिजोरम और मणिपुर का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed