{"_id":"6887897578e32c7ecb0a593e","slug":"punjab-government-cm-bhagwant-mann-mohalla-clinic-to-provide-free-anti-rabies-vaccine-dog-bite-news-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मान सरकार का फैसला, अब मोहल्ला क्लीनिक में मिलेगा कुत्ते के काटने पर मुफ्त इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Punjab: मान सरकार का फैसला, अब मोहल्ला क्लीनिक में मिलेगा कुत्ते के काटने पर मुफ्त इलाज
Mon, 28 Jul 2025 08:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 28 Jul 2025 08:00 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी की सरकार पूरे प्रदेश में एक चरणबद्ध फ्री टीकाकरण अभियान भी शुरू कर रही है। राज्यभर में इस समय 880 से अधिक आम आदमी क्लीनिक काम कर रहे हैं, जिनमें से 565 गांवों में और 316 शहरों में खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में अब कुत्तों के काटने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए भगवंत मान सरकार ने मोहल्ला क्लीनिकों में एंटी-रेबीज इंजेक्शन मुफ्त में लगाने की सुविधा देने का एलान किया है। यह सुविधा पहले जिला या उपमंडल स्तर के अस्पतालों में थी, लेकिन अब मोहल्ला क्लीनिकों को इस स्तर तक मजबूत किया गया है कि वहां इमरजेंसी हालात का भी इलाज संभव हो सके।
गौरतलब है कि निजी अस्पतालों में यही एंटी-रेबीज इंजेक्शन ₹350 से ₹800 प्रति डोज में मिलता है, और पूरा टीकाकरण कोर्स ₹2000 से ₹4000 तक का हो जाता है। अब यह पूरा इलाज मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त में किया जाएगा।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी की सरकार पूरे प्रदेश में एक चरणबद्ध फ्री टीकाकरण अभियान भी शुरू कर रही है। राज्यभर में इस समय 880 से अधिक आम आदमी क्लीनिक काम कर रहे हैं, जिनमें से 565 गांवों में और 316 शहरों में खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन
पंजाब में आम लोगों को फायदा पहुंचा रहे मोहल्ला क्लीनिक
पंजाब में इस समय 880 से अधिक आम आदमी क्लीनिक काम कर रहे हैं, जिनमें से 565 गांवों में और 316 शहरों में खोले जा चुके हैं। अब तक 1.3 करोड़ से अधिक लोग इन क्लीनिकों से लाभ उठा चुके हैं, और 3.7 करोड़ से ज्यादा बार लोग ओपीडी सेवाओं का इस्तेमाल कर चुके हैं। पिछली सरकार के समय सालाना ओपीडी लगभग 34 लाख थी, जो अब बढ़कर 177 लाख हो चुकी है, यानि 4.5 गुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अब इन क्लीनिकों में पहले से ही मुफ्त डॉक्टर परामर्श, 107 अधिक आवश्यक दवाइयां और 100 से ज्यादा टेस्ट उपलब्ध हैं। इनमें डायग्नोस्टिक, टाइफाइड, एचबीए1सी, हेपेटाइटिस, डेंगू, एचआईवी, प्रेगनेंसी टेस्ट और सभी प्रकार के अल्ट्रासाउंड निशुल्क उपलब्ध हैं। अब जीवन रक्षक इंजेक्शन भी इस नेटवर्क का हिस्सा होंगे।