फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab flood Reliance becomes a hope of relief for victims Anant Ambani said We are with Punjab

Punjab: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रिलायंस, अनंत अंबानी बोले- इस कठिन समय में हम पंजाब के साथ

Wed, 10 Sep 2025 06:46 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 06:46 PM IST
सार

पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बीच रिलायंस ने अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों में 10 सूत्रीय राहत अभियान शुरू किया है। अब तक दस हजार परिवारों को राशन, एक हजार को वाउचर, बेघरों को तिरपाल, स्वच्छता किट और 5,000 मवेशियों को चारा व इलाज मुहैया कराया गया है।

विज्ञापन
Punjab flood Reliance becomes a hope of relief for victims Anant Ambani said We are with Punjab
पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने जुटी रिलायंस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से लोगों को राहत देने के लिए रिलायंस पूरी ताकत के साथ मैदान में जुटी हुई है। कंपनी अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में राज्य प्रशासन, पंचायतों और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कंपनी 10 सूत्रीय राहत योजना के तहत काम कर रही है। इसके तहत अब तक 10 हजार से ज्यादा परिवारों को राशन किट दी जा चुकी हैं। वहीं जिन परिवारों में महिलाएं या बुजुर्ग मुखिया हैं, उन्हें 5-5 हजार रुपये के वाउचर दिए जा रहे हैं ताकि वे अपनी जरूरत का सामान खुद खरीद सकें। सामुदायिक रसोई के लिए भी राशन भेजा जा रहा है और पीने के लिए साफ पानी देने के लिए पोर्टेबल वॉटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अनंत अंबानी बोले- हम पंजाब के साथ
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा “इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ पंजाब के लोगों के साथ हैं। बहुत से परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए हैं। पूरा रिलायंस परिवार आज पजांब के साथ खड़ा है। लोगों के साथ जानवरों के लिए भोजन, पानी और आश्रय का इंतजाम किया जा रहा है। हम राहत की दस-सूत्रीय योजना पर काम कर रहे हैं और इस कठिन समय में हर कदम पंजाब के साथ हैं।“

विज्ञापन

रहने और स्वास्थ्य का इंतजाम
कंपनी बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए तिरपाल, मच्छरदानी, रस्सी, बिस्तर और अन्य ज़रूरी सामान बाँटा जा रहा है। साथ ही हर प्रभावित परिवार को स्वच्छता किट भी दी जा रही है ताकि बीमारियों से बचाव हो सके। जल स्रोतों को कीटाणुरहित करने का काम भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुधन को बचाने और उनके इलाज के लिए रिलायंस फाउंडेशन, वनतारा और पशुपालन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। 5,000 मवेशियों के लिए 3,000 चारे (सिलेज) के बंडल बाँटे गए हैं। पशुओं के इलाज के लिए पशु शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां दवाइयाँ और टीके दिए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें:- Crisil Report: भारी बारिश और बाढ़ की वजह से फसलें हो रहीं बर्बाद, पंजाब और राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित


वनतारा की विशेषज्ञों की टीम भी पहुंची

इसके साथ ही वनतारा की 50 से अधिक विशेषज्ञों की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार काम कर रही है। मरे हुए जानवरों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार किया जा रहा है ताकि बीमारियां न फैलें। जियो की पंजाब टीम भी राहत कार्यों में जुटी है। एनडीआरएफ के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बहाल किया जा रहा है। जियो की टीमें पूरे राज्य में 100% कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की कोशिश में लगी हैं।

जरूरी सामान की लगातार सप्लाई
रिलायंस रिटेल भी 21 जरूरी चीजों से भरे सूखा राशन और स्वच्छता किट भेज रही है ताकि लोगों की रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी हो सकें। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ हैं। कई परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए हैं। रिलायंस परिवार हर कदम पर पंजाब के साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें:- Agra Flood Alert: ताज व्यू प्वाइंट डूबा, अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं बची जगह...सड़क पर जलीं चिताएं, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed