फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab Elections BJP Challenge Aap Arvind Kejriwal Accept the charge or deny it Kumar Vishwas

पंजाब चुनाव: भाजपा का चैलेंज- आरोप स्वीकार करें या फिर उसका खंडन करें केजरीवाल, दावा- सुरक्षा के मुद्दे पर मतदान कर रहे लोग  

Sun, 20 Feb 2022 04:50 PM IST
amit sharma अमित शर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार
माना जा रहा है कि इस विवाद के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का मुद्दा मतदान में सबसे अहम रोल निभा सकता है। पाकिस्तान के करीब बसे पंजाब के लोगों के जेहन में अभी भी 1984 के पहले वाले आतंकवाद की खतरनाक यादें ताजा हैं और वे किसी भी कीमत पर पंजाब को ऐसी हालत में नहीं लाना चाहेंगे जहां आतंकवाद को एक बार फिर पनपने का मौका मिले।
loader
Punjab Elections BJP Challenge Aap Arvind Kejriwal Accept the charge or deny it Kumar Vishwas
अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास ने लगाए हैं गंभीर आरोप। - फोटो : फाइल

विस्तार

बेशक पंजाब में वोटिंग आज खत्म हो जाए और मतदाता आने वाली सरकार का रहस्य ईवीएम मशीनों में कैद कर दें, लेकिन ऐसा लगता है कि कुमार विश्वास की लगाई आग आम आदमी पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनाव में खासा नुकसान पहुंचा सकती है। भाजपा इस मुद्दे के सहारे अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है। पंजाब में मतदान के दिन भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को खुला चैलेज दिया है कि यदि उनका खालिस्तानियों से कोई संबंध नहीं है तो वे मतदान खत्म होने से पहले खालिस्तान या भिंडरावाले का विरोध करें। पार्टी ने केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाया है। जाहिर है ये मुद्दा पंजाब में आने वाले दिनों में भी आम आदमी पार्टी के लिए गले की हड्डी बना रह सकता है।



भाजपा नेता ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को खुलकर इन आरोपों को स्वीकार कर लेना चाहिए, या इनका खंडन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में मतदान चल रहा है। यदि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान या भिंडरावाले के समर्थक नहीं हैं तो उन्हें तुरंत ट्वीट कर बयान जारी करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ऐसा कभी नहीं करेंगे क्योंकि यह एक सच्चाई है कि वे खालिस्तान के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं।


सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा बना

  • माना जा रहा है कि इस विवाद के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का मुद्दा मतदान में सबसे अहम रोल निभा सकता है। पाकिस्तान के करीब बसे पंजाब के लोगों के जेहन में अभी भी 1984 के पहले वाले आतंकवाद की खतरनाक यादें ताजा हैं और वे किसी भी कीमत पर पंजाब को ऐसी हालत में नहीं लाना चाहेंगे जहां आतंकवाद को एक बार फिर पनपने का मौका मिले। ऐसी सूरत में लोग सुरक्षा और पंजाब की अखंडता का मुद्दा ध्यान में रखकर मतदान कर सकते हैं।
  • कांग्रेस ने भी मतदान को सुरक्षा के मुद्दे से जोड़ने की कोशिश कर इस मामले को उछाल दिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि आज का पंजाब केवल पांच साल के लिए मतदान नहीं कर रहा है, बल्कि यह पंजाब के भविष्य को लेकर मतदान कर रहा है और यह मतदान पंजाब के भविष्य को निर्धारित करेगा। सिद्धू के इस बयान का अर्थ पंजाब की सुरक्षा और खालिस्तान से इसकी अखंडता के खतरे से जोड़कर देखा जा रहा है।   


हिंदू-सिख टकराव कराने की साजिश
भाजपा नेता सरदार आरपी सिंह ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक पंजाब में सिखों और हिंदू समुदाय के बीच कभी तनाव का माहौल नहीं रहा। हिंदू समुदाय पंजाब में पूरी इज्जत के साथ रहता रहा है और पंजाब के विकास में अपनी भागीदारी निभाता रहा है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी जानबूझकर हिंदुओं-सिखों में टकराव पैदा करने की कोशिश कर रही है जिससे उसे वोटों का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश का एक राजनीतिक दल ही देश को तोड़ने की राजनीति कर रहा है।  


पंजाब की अखंडता के लिए लोग कर सकते हैं मतदान
राजनीतिक विश्लेषक सुनील पांडे ने अमर उजाला से कहा कि मतदान के ठीक पहले खालिस्तान का मुद्दा गरमाने से आम आदमी पार्टी को इसका सीधा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया में रहने वाले लोग सुरक्षा के प्रति बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं, यह संवेदनशीलता कश्मीर से लेकर पंजाब तक हर जगह देखी जा सकती है। आतंकवाद की लपट लोगों को इसके प्रति और अधिक संवेदनशील बना देती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में बड़ी संख्या में अभी भी ऐसे लोग हैं जिन्होंने 1984 के पहले के आतंकवाद के दौर में अपने बेटे-भाई-बहन या अन्य करीबी लोगों को खोया है। ऐसे परिवार मतदान के समय सुरक्षा को कतई नजरअंदाज नहीं कर सकते। पंजाब में बड़ी संख्या में सैनिक परिवार रहते हैं जो युद्ध और आतंकवाद की विभीषिका को सामान्य लोगों से ज्यादा अच्छी तरह समझते हें और उसके प्रति संवेदनशील होते हैं। ऐसे लोग अपने मतदान के समय सुरक्षा और पंजाब की अखंडता को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देंगे।    

हिंदू-सिख टकराव कराने की साजिश
भाजपा नेता सरदार आरपी सिंह ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक पंजाब में सिखों और हिंदू समुदाय के बीच कभी तनाव का माहौल नहीं रहा। हिंदू समुदाय पंजाब में पूरी इज्जत के साथ रहता रहा है और पंजाब के विकास में अपनी भागीदारी निभाता रहा है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी जानबूझ कर हिंदुओं-सिखों में टकराव पैदा करने की कोशिश कर रही है जिससे उसे वोटों का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश का एक राजनीतिक दल ही देश को तोड़ने की राजनीति कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed