फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Congress Crisis: a Chief minister of Congress ruled state advocating for Captain, told high command – Amarinder letters regarding Sidhu were correct

पंजाब: कांग्रेस शासित राज्य के एक मुख्यमंत्री कर रहे कैप्टन की पैरवी, आलाकमान से कहा- सिद्धू को लेकर अमरिंदर के लिखे पत्र सही

Wed, 29 Sep 2021 03:56 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Wed, 29 Sep 2021 03:56 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार इस बात को लेकर के विरोध करते रहे कि नवजोत सिंह सिद्धू मंत्रिमंडल से लेकर किसी भी बड़े पद के काबिल नहीं है। बावजूद इसके कांग्रेस आलाकमान नवजोत सिंह सिद्धू पर लगातार दांव लगाता रहा। इसका नतीजा पंजाब में बहुत बड़े राजनीतिक फेरबदल के रूप में सामने आया...

विज्ञापन
Punjab Congress Crisis: a Chief minister of Congress ruled state advocating for Captain, told high command – Amarinder letters regarding Sidhu were correct
अमरिंदर सिंह - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह का खेमा एक बार फिर से और ज्यादा सक्रिय हो गया है। कैप्टन को मनाने के लिए एक कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई कद्दावर नेताओं ने आलाकमान से बातचीत भी की है। ऐसी बातचीत दरअसल सिद्धू के इस्तीफे के साथ ही शुरू हुई। नेताओं का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू को लेकर शुरुआत से जिस बात की आशंका आलाकमान से जाहिर करते थे आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा देकर कैप्टन की बात पर मुहर लगा दी। अब उसी को आधार बनाकर कैप्टन के चाहने वाले एक बड़े राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व कैबिनेट मंत्री आलाकमान पर उनको मनाने का दबाव डाल रहे हैं।

विज्ञापन

पत्र में सिद्धू की नाकाबिलियत का जिक्र

दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार इस बात को लेकर के विरोध करते रहे कि नवजोत सिंह सिद्धू मंत्रिमंडल से लेकर किसी भी बड़े पद के काबिल नहीं है। बावजूद इसके कांग्रेस आलाकमान नवजोत सिंह सिद्धू पर लगातार दांव लगाता रहा। इसका नतीजा पंजाब में बहुत बड़े राजनीतिक फेरबदल के रूप में सामने आया। पंजाब कांग्रेस से जुड़े एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने बताया कि जब सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया, तो कांग्रेस कैप्टन अमरिंदर सिंह के समर्थक नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान से संपर्क कर कैप्टन की पुरानी चिट्ठियों का जिक्र किया। कांग्रेस नेता का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने मुख्यमंत्री काल में ऐसी कुछ चिट्ठियां आलाकमान को लिखी थीं जिसमें सिद्धू की नाकाबिलियत का जिक्र किया गया था। लेकिन उन चिट्ठियों पर गौर नहीं किया गया, बल्कि कैप्टन अमरिंदर को नीचा दिखाया जाता रहा। अंततः इस लड़ाई का पटाक्षेप कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा के साथ खत्म माना जाने लगा। लेकिन पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल इसी के बाद सबसे ज्यादा शुरू हुई।

विज्ञापन

सिद्धू का इस्तीफा कैप्टन की राजनीतिक जीत

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा कैप्टन अमरिंदर सिंह की राजनीतिक जीत भी है। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह जिस बात को लगातार उठाते आ रहे थे सिद्धू के इस्तीफे के साथ वह बात सही साबित हुई। कांग्रेस के बड़े नेता का कहना है कि आलाकमान के ऊपर सिद्धू का जो जादू था वह इस इस्तीफे के साथ न सिर्फ कमजोर हुआ बल्कि कैप्टन का कद भी बहुत हद तक बढ़ा है। यह बात अलग है कि कैप्टन के बने हुए इस कद को आलाकमान किस तरीके से आगे लेकर जाता है और इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को कैप्टन अमरिंदर सिंह किस तरीके से आगे बढ़ाते हैं। सूत्रों का कहना है कैप्टन अमरिंदर सिंह से कुछ राजनीतिक पार्टियां लगातार न सिर्फ संपर्क में हैं बल्कि अपने साथ जोड़ने के लिए भी प्रयासरत हैं। लेकिन कैप्टन की ओर से अभी तक कोई भी हां या ना में जवाब नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस शासित प्रदेश के एक मुख्यमंत्री ने न सिर्फ आलाकमान को उन्हें मनाने के लिए कहा है बल्कि वह लगातार कैप्टन की पैरवी भी कर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि उसी राज्य के मुख्यमंत्री ने नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद एक बार फिर से आलाकमान को इस बात के लिए मनाने की कोशिश की है कि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर उन्हें सक्रिय रूप से पंजाब की राजनीति में लाने के लिए तैयार करें। उक्त मुख्यमंत्री के करीबी कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पंजाब के भी कई कद्दावर कांग्रेसी नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए आलाकमान से बात कर उन्हें मनाने और वापस पंजाब की राजनीति में सक्रिय होने के लिए कहा गया है।

अभी कैप्टन हैं खामोश

कैप्टन अमरिंदर सिंह से जुड़े कई कांग्रेसी नेता और उनके करीबियों का कहना है कैप्टन अभी भी उस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं जिससे कि वह कोई अपना कोई दूसरा दल खड़ा करें या दूसरी पार्टी में जाएं। ऐसे में आने वाले चुनाव के दौरान पंजाब में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को फिर से मैदान में उतारने के लिए उनका खेमा लगा हुआ है।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कई कद्दावर नेताओं की सिफारिश के साथ-साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह के कद को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान जल्द ही उनसे एक बार फिर से संपर्क कर सकता है। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी फिलहाल किसी भी तरीके की बातचीत के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू का हस्तक्षेप बना रहेगा, तो उनका कांग्रेस में वापसी करना और सक्रिय रूप से भागीदारी करना मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed