फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab cabinet expansion: all you need to know about bhagwant mann cabinet ministers

Bhagwant Mann Cabinet: गायक, किसान, मजदूर से लेकर पूर्व पुलिसकर्मी तक, जानें पंजाब के नए मंत्रियों के बारे में सबकुछ

Mon, 04 Jul 2022 10:01 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: जयदेव सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 10:01 PM IST
सार

सोमवार को शपथ लेने वाले पांच मंत्रियों में अनमोल गगन मान सबसे कम पढ़ी लिखीं हैं। मान ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।  इंदरबीर सिंह निज्जर, फौजा सिंह और  चेतन सिंह जौड़ामाजरा परास्नातक हैं। 

विज्ञापन
Punjab cabinet expansion:  all you need to know about bhagwant mann cabinet ministers
भगवंत मान कैबिनेट। - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब में आज भगवंत मान मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। पांच नए मंत्रियों में एक महिला भी हैं। नए मंत्रियों में हिंदू चेहरे के तौर पर अमन अरोड़ा और महिला मंत्री के तौर पर गायिका अनमोल गगन मान को जगह मिली है। कैबिनेट में शपथ लेने वालों में कभी मजदूरी करने वाले चंदन सिंह जौड़ामाजरा भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

Punjab cabinet expansion:  all you need to know about bhagwant mann cabinet ministers
अमन अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर-इंजीनियर, वकील, किसान शामिल

नए मंत्रियों में दो किसान, एक गायक, एक डॉक्टर और एक व्यापारी हैं। सरकार में नए मंत्रियों के जुड़ने के साथ ही मान कैबिनेट में अब कुल मंत्रियों की संख्या 15 हो गई है। कैबिनेट में अब सबसे ज्यादा चार किसानों के अलावा तीन वकील, दो डॉक्टर और दो बिजनेसमैन, एक इंजीनियर, एक समाजसेवी और एक गायिका शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजनीति को अपना पेशा बताया है। 

 कैबिनेट में शामिल दो महिला मंत्रियों में अनमोल गगन मान गायिका हैं तो डॉक्टर बलजीत कौर नेत्र सर्जन हैं। पंजाबी सिंगर अनमोल ने 2020 में राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने इस चुनाव में आप का कैंपेन सॉन्ग भी गाया था। चुनावी हलफनामे में खुद को किसान और बिजनेसमैन बताने वाले चेतन सिंह जौड़ामाजरा दक्षिण कोरिया की फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab cabinet expansion:  all you need to know about bhagwant mann cabinet ministers
अनमोल गगन मान। - फोटो : अमर उजाला

 दो मंत्री दसवीं पास तो मुख्यमंत्री समेत चार 12वीं पास

सोमवार को शपथ लेने वाले पांच मंत्रियों में अनमोल मान सबसे कम पढ़ी लिखीं हैं। मान ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। इंदरबीर सिंह निज्जर, फौजा सिंह और चेतन सिंह जौड़ामाजरा परास्नातक हैं। वहीं, हिंदू चेहरे के रूप में कैबिनेट में शामिल किए गए अमन अरोड़ा स्नातक हैं। 

अब भगवंत मान मंत्रिमंडल में दो मंत्री केवल दसवीं पास हैं। 10वीं पास मंत्रियों में अजनाला से जीते कुलदीप सिंह धालीवाल और भोआ से जीते लाल चन्द शामिल हैं। 12वीं पास मंत्रियों में अनमोल मान के साथ ही पट्टी से जीते लाल जीत सिंह भुल्लर और होशियारपुर से जीते ब्रम शंकर भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी 12वीं पास हैं। 

विज्ञापन

Punjab cabinet expansion:  all you need to know about bhagwant mann cabinet ministers
चेतन सिंह जौड़ामाजरा। - फोटो : अमर उजाला

अनमोल सबसे युवा मंत्री

सोमवार को शपथ लेने वाली अनमोल गगन मान भगवंत मान कैबिनेट की दूसरी सबसे युवा मंत्री बन गई हैं। 32 साल की अनमोल से कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हरजोत सिंह से नौ महीने बड़ी हैं। वहीं, 66 साल के इंदरबीर सिंह निज्जर सबसे बुजुर्ग मंत्री बन गए हैं। पंजाब पुलिस में रहे 61 साल के फौजा सिंह से दूसरे सबसे बुजुर्ग मंत्री होंगे। इन दोनों से पहले अजनाला से जीते 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल मान कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री थे। 

नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद मंत्रिमंडल की औसत उम्र करीब साढ़े 48 साल हो गई है।  कैबिनेट के गठन के वक्त मान सरकार की औसत उम्र करीब 47 साल थी। यानी, चार महीने के अंदर कैबिनेट की औसत उम्र करीब डेढ़ साल ज्यादा हो गई। कैबिनेट में चालीस साल से कम उम्र के कुल तीन मंत्री हैं। इनमें अनमोल गगन और हरोज सिंह के अलावा गुरमीत सिंह मीत हेयर शामिल हैं। गुरमीत 33 साल के हैं।

Punjab cabinet expansion:  all you need to know about bhagwant mann cabinet ministers
इंदरबीर निज्जर। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 10 मंत्रियों पर चल रहे मुकदमे

कैबिनेट में शामिल 15 मंत्रियों में से दस पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं। मान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने का आरोप हैं।  जिन दस मंत्रियों पर मुकदमे चल रहे हैं, उनमें से सात पर एक-एक केस दर्ज है। वहीं, लाल जीत सिंह भुल्लर और अमन अरोड़ा पर तीन-तीन और गुरमीत मीत हेयर पर पांच मुकदमे चल रहे हैं। 

Punjab cabinet expansion:  all you need to know about bhagwant mann cabinet ministers
फौजा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री समेत 9 मंत्री करोड़पति

कैबिनेट में शामिल कुल 15 में से 13 मंत्री करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी करोड़पति हैं।  सिर्फ लाल चन्द और गुरमीत मीत हेयर ऐसे मंत्री हैं, जो करोड़पति नहीं हैं। लाल चन्द कैबिनेट के सबसे गरीब मंत्री हैं। उनके पास केवल 6.19 लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं, गुरमीत मीत हेयर के पास 44.06 लाख की संपत्ति है। 

अमन अरोड़ा कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। उनके पास 95.12 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इंदरबीर सिंह निज्जर कैबिनेट के दूसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। निज्जर के पास 36 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed